WWE में Roman Reigns के ट्राइबल चीफ कैरेक्टर का कब होगा अंत? दिग्गज के बारे में बात करते हुए अपने भविष्य को लेकर किया खुलासा

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कही बड़ी बात
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कही बड़ी बात

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को पॉल हेमन (Paul Heyman) के साथ आने के बाद जबरदस्त सफलता मिली है। दोनों ने साथ मिलकर बढ़िया काम किया है। हेमन के साथ जुड़ने के बाद ही रोमन के कैरेक्टर वर्क में सुधार आया है। अब रोमन रेंस ने बताया कि उनके ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर का अंत कब हो सकता है।

Hall of Fame स्पीच के दौरान रोमन रेंस ने अपने भविष्य को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया। फैंस के मन में हमेशा सवाल रहता है कि ट्राइबल चीफ के तौर पर उनका भविष्य क्या होगा। रोमन ने बताया कि अगर उनके पास पॉल हेमन नहीं होंगे, तो फिर वो बतौर ट्राइबल चीफ भी नज़र नहीं आएंगे। इसका सीधा अर्थ है कि वो इस कैरेक्टर का अंत कर देंगे। उन्होंने कहा,

"एक ऐसा पल जब मैं वाइजमैन (पॉल हेमन) के साथ नहीं रहूंगा, उसके बाद आप ट्राइबल चीफ को भी फिर कभी नहीं देख पाएंगे।"

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस के कैरेक्टर को लोकप्रिय बनाने में अहम किरदार निभाया है

द शील्ड से अलग होने के बाद रोमन रेंस को अगले टॉप स्टार के रूप में देखा गया था। इन सभी चीज़ों के बावजूद फैंस ने कभी उन्हें टॉप बेबीफेस के रूप में पसंद नहीं किया और उन्हें हमेशा बू का सामना करना पड़ा। 2020 में कोविड के कारण रोमन रेंस ने ब्रेक लेने का फैसला किया और कुछ महीनों बाद उनका रिटर्न देखने को मिला

रोमन रेंस बतौर हील आए और फिर पता चला कि वो पॉल हेमन के साथ नज़र आएंगे। इसके बाद पॉल के कारण रोमन के प्रोमो बेहतर हुए और उनके कैरेक्टर में भी काफी बड़ा सुधार देखने को मिला। रोमन को टॉप स्टार बने रहने में काफी मदद मिली। रोमन ने भी कई बार इंटरव्यू में बताया है कि पॉल के कारण उन्हें काफी फायदा हुआ है।

रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ कैरेक्टर की शुरुआत में पॉल हेमन उनके साथ मौजूद थे। अगर वाइजमैन उनके साथ नहीं रहते हैं, तो फिर जरूर इस कैरेक्टर का भी कोई महत्व नहीं होगा। ऐसे में रोमन द्वारा Hall of Fame स्पीच में कही गई बात का काफी हद तक सेंस बनता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now