WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियन Roman Reigns ने रचा इतिहास, बड़ा कारनामा करते हुए Brock Lesnar समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया

WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर हाल ही में शानदार स्टैट्स सामने आए हैं। दरअसल, रोमन रेंस अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए सुपरस्टार बन गए हैं। वो मौजूदा समय में WWE और रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस चीज़ को स्टैट्स द्वारा साबित भी किया है।

Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने स्थापित किया बड़ा कीर्तिमान

Wrestlenomics के ब्रेंडन थर्स्टन ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि गूगल ट्रेंड्स के अनुसार रोमन रेंस अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस महीने WrestleMania 38 को मेन इवेंट किया था और एक बड़ी जीत दर्ज की थी। वो इस लिस्ट में सिर्फ एक ही ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने 100 मिलियन बार सर्च होने का रिकॉर्ड बनाया है।

Ad

दूसरे स्थान पर ब्रॉक लैसनर हैं और वो ट्राइबल चीफ से काफी ज्यादा दूर हैं। दरअसल, द बीस्ट को 63.6 मिलियन मौकों पर सर्च किया जा चुका है। तीसरे स्थान पर स्टीव ऑस्टिन हैं जिन्होंने ऐतिहासिक वापसी करते हुए सालों बाद कोई मैच लड़ा था। इसके अलावा कोडी रोड्स, ट्रिपल एच, रोंडा राउजी और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार्स भी इस सूची का हिस्सा बने हैं।

इस लिस्ट में ज्यादातर WWE सुपरस्टार्स हैं। हालांकि, कुछ स्पॉट्स अन्य प्रमोशन्स के सुपरस्टार्स ने भी लिए हैं। इस लिस्ट में AEW के 5 सुपरस्टार्स शामिल हैं। पॉल वाइट (बिग शो), सीएम पंक, जॉन मोक्सली, जैफ हार्डी और पेज वैनजेंट जैसे बड़े AEW रेसलर्स इस लिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं। कई लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा कि द ग्रेट खली का नाम भी इस लिस्ट में है।

इस पूरी लिस्ट में ऊपर बताए गए सुपरस्टार्स के अलावा विंस मैकमैहन, शार्लेट फ्लेयर, रे मिस्टीरियो, पैट मैकेफी, साशा बैंक्स, एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस, पेज, रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, ऐज, इजेक्यूल, द मिज़, रिंकू सिंह, स्टैफनी मैकमैहन, एजे स्टाइल्स, कार्मेला, ओमोस, लिव मॉर्गन और केविन ओवेंस का नाम भी शामिल है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications