1316 दिन, 32 टाइटल डिफेंस, 20 प्रतिद्वंदी: WWE में Roman Reigns द्वारा पिछले साढ़े तीन सालों में लड़े गए सभी चैंपियनशिप मैच और उनके नतीज़ों पर नज़र

WWE
WWE में Roman Reigns ने कौन-कौन से सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड की चैंपियनशिप?

Roman Reigns all title defense: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस और कोडी रोड्स (Roman Reigns vs Cody Rhodes) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच देखने को मिला था। 70 हजार से ज्यादा फैंस के सामने अमेरिकन नाईटमेयर ने ट्राइबल चीफ को हराया था और अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता है।

इस हार के साथ रोमन रेंस की ऐतिहासिक 1316 दिनों की ऐतिहासिक बादशाहत का अंत हो गया है। 30 अगस्त 2020 को Payback 2020 में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। इसी के साथ उनके टाइटल रन की शुरुआत हुई और साढ़े तीन सालों तक हेड ऑफ द टेबल का दबदबा देखने को मिला।

रेंस ने बतौर चैंपियन कुल मिलाकर 32 बार 20 सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया। इन 32 में से 30 मैचों में रेंस की जीत हुई और दो मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कोडी रोड्स द्वारा बादशाहत खत्म होने से पहले Royal Rumble 2022 में वो DQ के जरिए सैथ रॉलिंस के खिलाफ हारे थे।

फैंस को बता दें कि रेंस ने केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन के खिलाफ सबसे ज्यादा 4-4 बार, ब्रॉक लैसनर और जे उसो के खिलाफ तीन-तीन, एलए नाइट, सैमी ज़ेन, फिन बैलर, ऐज और कोडी रोड्स के खिलाफ 2-2 बार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है। ट्राइबल चीफ ने प्रीमियम लाइव इवेंट के अलावा कई मौकों पर SmackDown के एपिसोड में भी अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है।

आइए नज़र डालते हैं WWE में रोमन रेंस ने 1316 दिनों में कब और किसके खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया?

#1) Clash of Champions 2020: रोमन रेंस ने जे उसो को टेक्निकल नॉकआउट के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#2) SmackDown, 16 अक्टूबर 2020: रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को सबमिशन के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

#3) Hell in a Cell 2020: रोमन रेंस ने जे उसो को Hell in a Cell आई क्विट मैच में हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#4) TLC 2020: रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को लैडर मैच में हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने पास बरकरार रखा था।

#5) SmackDown, 25 दिसंबर 2020: रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को स्टील केज मैच में हराते हुए सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

#6) Royal Rumble 2021: रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#7) Elimination Chamber 2021: रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को टेक्निकल सबमिशन के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

#8) Fastlane 2021: रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को पिनफॉल के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#9) WrestleMania 37: रोमन रेंस ने ट्रिपल थ्रेट मैच में डेनियल ब्रायन और ऐज को एक साथ पिन करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बरकरार रखा था।

youtube-cover

#10) SmackDown, 30 अप्रैल 2021: रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को सबमिशन के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था।

#11) WrestleMania Backlash 2021: रोमन रेंस ने सिजेरो को सबमिशन के जरिए शिकस्त देते हुए एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#12) SmackDown, 18 जून 2021: रोमन रेंस ने Hell in a Cell मैच में रे मिस्टीरियो को हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था।

#13) Money in the Bank 2021: रोमन रेंस ने ऐज को पिनफॉल के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया था।

#14) SummerSlam 2021: रोमन रेंस ने जॉन सीना को पिनफॉल के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

#15) SmackDown, 3 सितंबर 2021: रोमन रेंस ने फिन बैलर को सबमिशन के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#16) Extreme Rules 2021: रोमन रेंस ने फिन बैलर को पिनफॉल के जरिए मात देते हुए अपने टाइटल को बरकरार रखा था।

#17) Crown Jewel 2021: रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को पिनफॉल के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#18) SmackDown, 3 दिसंबर 2021: रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को सबमिशन के जरिए शिकस्त देते हुए यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया था।

#19) Royal Rumble 2022: रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस के खिलाफ DQ के जरिए हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन किया था।

#20) Elimination Chamber 2022: रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग को सबमिशन के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#21) WrestleMania 38: रोमन रेंस ने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन पिनफॉल के जरिए WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हराया था और वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बनने में कामयाब हुए।

#22) SmackDown, 17 जून 2022: रोमन रेंस ने मैट रिडल को पिनफॉल के जरिए हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#23) SummerSlam 2022: रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बरकरार रखा था।

#24) Clash at the Castle 2022: रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को पिनफॉल के जरिए मात देते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया था।

#25) Crown Jewel 2022: रोमन रेंस ने लोगन पॉल को पिनफॉल के जरिए शिकस्त देते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था।

#26) Royal Rumble 2023: रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को पिनफॉल के जरिए हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

#27) Elimination Chamber 2023: रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को पिन करते हुए मात दी और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया था।

#28) WrestleMania 39: रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को पिन करते हुए हराया था और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बरकरार रखा था।

#29) SummerSlam 2023: रोमन रेंस ने जे उसो को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में पिन करते हुए हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

#30) Crown Jewel 2023: रोमन रेंस ने एलए नाइट को मात देते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया था।

#31) Royal Rumble 2024: रोमन रेंस ने रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और एलए नाइट को फैटल 4वे मैच में हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

#32) WrestleMania XL: रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को आखिरकार साढ़े तीन साल बाद हार गए।

youtube-cover

Quick Links