Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) बिना किसी शक के कंपनी के सबसे मुख्य फेस हैं। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और ट्राइबल चीफ पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से अनडिफिटेड हैं। पूर्व स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने मज़ाक में रोमन रेंस के साथ दुश्मनी के बारे में बात की है।रोमन रेंस के नए कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, वो अब थोड़ा कम ही WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनेंगे। फैंस रेंस को अब बहुत ही कम वीकली शोज में देख पाते हैं। वो केवल बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में ही दिखाई देते हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए रोंडा राउजी ने रोमन का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें (रोमन रेंस) फैंस को बोलने से पहले खुद को एकनॉलेज करना चाहिए। उन्होंने मज़ाक में बताया कि उनकी और रेंस की संभावित दुश्मनी किस प्रकार हो सकती है।"मैंने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में किसी और की तुलना में ज्यादा उपलब्धियां हासिल की हैं। मेरे हिसाब से इसे स्वीकार करना कोई गलत नहीं है। रोमन रेंस, मैं खुद को एकनॉलेज करती हूं। समझे आप ! अगर जब कभी मेरी और रेंस की दुश्मनी होगी, तब मैं कहूंगी कि यह सब आप की तरफ से होता है। किसी को आपको एकनॉलेज करने की जरूरत नही है।आपको खुद को ही एकनॉलेज करना होगा। तब वो कह सकते है कि रोंडा ! आपका बहुत- बहुत शुक्रिया। मुझे अब चीजों को पूरी तरह से अलग देखना पसंद है।" रोंडा राउजी और रोमन रेंस WWE SummerSlam में बने थे चैंपियनWrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns and Ronda Rousey backstage after Summerslam 20182775183साल 2018 में हुए SummerSlam में रोंडा राउजी, एलेक्सा ब्लिस को हराकर Raw विमेंस चैंपियन बनीं थीं। वहीं उसी इवेंट में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। अपनी जीत की खुशी मनाते हुए दोनों सुपरस्टार्स ने फोटोशूट के दौरान एक-साथ फ़ोटो खिंचवाई थी।बता दें कि रोंडा, ट्रिपल एच जैसे दिग्गज को रिंग के बीच में पटखनी दे चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोंडा राउजी कभी रोमन रेंस के खिलाफ दिखाई देंगी या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।