Roman Reigns की WWE Crown Jewel में हार की हुई भविष्यवाणी, दिग्गज ने चौंकाने वाला कारण बताया

..
WWE Crown Jewel में होगा यह बड़ा मुकाबला
WWE Crown Jewel में होगा यह बड़ा मुकाबला

Crown Jewel: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 5 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाला है। स्मैकडाउन SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) vs लोगन पॉल (Logan Paul) के मैच को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी करते हुए रेंस के हारने की बात कही है।

Ad

मैवरिक के नाम से मशहूर लोगन पॉल और रोमन रेंस का सामना पहली बार सऊदी अरब के शो में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। लोगन पॉल ने कुछ ही महीनों पहले WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। यह उनका पहला चैंपियनशिप मैच है।

अपने YouTube गेमिंग चैनल पर बात करते हुए बैडेस्ट विमेन ऑफ द प्लेनेट ने कहा कि WWE लोगन पॉल को रोमन के खिलाफ जीतने के लिए बुक कर सकती है। इससे पॉल कंपनी के टॉप स्टार्स में शामिल हो जाएंगे। राउजी ने कहा,

"अगर मैं इस मैच को बुक कर रही होती, तो मैं लोगन पॉल को जीतने देती। इसके ढेर सारे कारण हैं। पॉल फिलहाल बहुत बड़े सोशल मीडिया स्टार हैं। आपको उन्हें जिताना ही चाहिए। रोमन रेंस के पास कोई भी बड़ा प्रतिद्वंदी नहीं बचा है। इसके बाद रोमन रेंस कुछ करेंगे और इस हार का फायदा उठा सकते हैं।"
youtube-cover
Ad

रोंडा राउजी के अनुसार WWE लोगन पॉल को बड़ा पुश दे रही है

लोगन पॉल रेसलिंग के बाहर बहुत बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया में उनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो फ्लॉयड मेवेदर जैसे दिग्गज बॉक्सर के साथ वो रिंग शेयर कर चुके हैं। उनके भाई जेक पॉल भी उनकी तरह ही बहुत फेमस पर्सनैलिटी हैं।

रोंडा राउजी का मानना है कि कंपनी लोगन पॉल को खुश करने के लिए बहुत कुछ कर रही है। उनका रोमन रेंस जैसे टॉप मेगास्टार के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच इस बात का सबूत है।

Ad

लोगन पॉल इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, ट्राइबल चीफ के शो में आने की पुष्टि नहीं हुई है, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोमन इस हफ्ते लोगन को कंफ्रंट करेंगे या नहीं। हालांकि लोगन पॉल और ब्लडलाइन (सैमी जे़न, सोलो सिकोआ और द उसोज़) का जरूर आमना-सामना हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications