Ronda Rousey: WWE फैंस इस समय रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) के रिटर्न का वेट कर रहे हैं। रोंडा राउज़ी आखिरी बार रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में नज़र आई थीं, जहां वो टैग टीम मैच का हिस्सा बनी थीं, लेकिन वो इस मुकाबले में ज्यादा देर तक रिंग में नहीं रही थीं। अब उनकी चोट को लेकर एक अपडेट सामने आया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, WWE स्टार रोंडा राउज़ी अभी भी इन-रिंग एक्शन में रिटर्न के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में फैंस को अभी कुछ और समय उनके रिटर्न का इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में डेव मैल्टज़र ने Wrestling Observer Radio पर विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोंडा अभी भी रिंग में रिटर्न के लिए पूरी तरह से रेडी नहीं हैं। इसी वजह से WWE उन्हें टैग टीम चैंपियनशिप मैच में बुक नहीं कर रहा है। यह फैंस के लिए बुरी खबर है और उन्हें जरूर इस चीज़ से झटका लगा होगा। उन्होंने कहा,"रोंडा राउज़ी अभी भी रिंग में वापसी करने के लिए क्लियर नहीं हैं, इसी वजह से WWE शेना बैज़लर और रोंडा राउज़ी के लिए वो चीजें नहीं कर पा रहा है, जो उन्होंने प्लान की थी।" View this post on Instagram Instagram PostWWE ने रोंडा राउज़ी के लिए अपने प्लान को किया था कैंसिलफरवरी में एक लाइव इवेंट के दौरान पूर्व Raw और SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी की एल्बो में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वो रिंग से ज्यादातर समय दूर ही रही हैं। इसी वजह से WWE ने अपने प्लान को भी अभी कैंसिल कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो WWE उन्हें WrestleMania 39 में टैग टीम चैंपियंस बनाना चाहता था, लेकिन बाद में उन्होंने इस प्लान को कैंसिल कर दिया था।फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि रोंडा कब तक वापसी करती हैं। WWE उनके इस बार के रिटर्न को और ज्यादा बड़ा प्लान कर सकता है। अपने रिटर्न के बाद वो एक बार फिर से टैग टीम डिवीजन का हिस्सा बन सकती हैं और चैंपियनशिप के लिए लड़ सकती हैं। उनके टैग टीम डिवीजन में होने से सभी स्टार्स को फायदा मिलेगा।Diva Stan@DIVASTAN1Liv Morgan cashing in on Ronda Rousey26647Liv Morgan cashing in on Ronda Rousey https://t.co/xZvgPyT3YoWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।