"मुझे उनसे बहुत जलन होती है"- WWE दिग्गज ने Roman Reigns को लेकर दिया बड़ा बयान

..
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Ronda Rousey: WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने हाल ही में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्राइबल चीफ से जलन होती है क्योंकि WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) उनके मैनेजर हैं।

Ad

पिछले 2 सालों से रोमन रेंस और पॉल हेमन एक साथ काम कर रहे हैं। ट्राइबल चीफ मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बने 737 से भी ज्यादा दिन हो चुके हैं। इस महान उपलब्धि को हासिल करने में पॉल हेमन का बड़ा योगदान रहा है। Baddest Stream पोडकास्ट के हालिया एपिसोड में रोंडा राउजी से ट्राइबल चीफ के बारे में पूछा गया। रोंडा ने जवाब में कहा,

"मेरा मानना है कि वो (रोमन रेंस) महान सुपरस्टार हैं। मुझे उनसे बहुत जलन महसूस होती है क्योंकि पॉल हेमन उनके मैनेजर हैं।"
youtube-cover
Ad

पॉल हेमन बीते 2 दशकों में कई बार WWE में आए और रिलीज किए गए हैं। रेंस के अलावा वो ब्रॉक लैसनर, बिग शो और सीएम पंक जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के मैनेजर रह चुके हैं।

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को लेकर किया बड़ा दावा

लगभग एक दशक से हेड ऑफ द टेबल कंपनी के टॉप स्टार हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के सभी बड़े मुकामों को छुआ है। रोमन रेंस कई बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके है। वहीं, बिग डॉग ने कई बार WrestleMania को भी मेन इवेंट किया है। WWE दिग्गज पॉल हेमन ने MackMania पोडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके अनुसार रोमन रेंस WWE के इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार हैं। उन्होंने कहा,

"इस बारे में मैं और रोमन हमेशा बात करना पसंद करते हैं। इस बातचीत से जुड़ी कुछ चीज़ें मैं आपको बताना चाहता हूं। मैंने उन्हें मेरी सच्ची राय बताई थी कि मुझे यह दिल से लगता है कि रोमन रेंस सबसे महान सुपरस्टार हैं। मेरा मानना है कि वो WWE के इतिहास के सबसे महान परफॉर्मर हैं।"
Ad

फिलहाल पॉल हेमन SummerSlam 2022 में लगी चोट के बाद से अभी तक WWE प्रोग्रामिंग में नहीं दिखे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो WWE में कब तक वापसी करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications