WWE Night of Champions से पहले मौजूदा चैंपियन ने शेयर की दिल छू लेने वाली फोटो, फैंस को कहा "शुक्रिया"

..
मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेन
मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेन

Sami Zayn: WWE कई सालों से सऊदी अरब में एक या दो शोज आयोजित करता आ रहा है। मौजूदा टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेन (Sami Zayn) उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो लंबे समय से मिडिल ईस्ट में हुए किसी भी शो का हिस्सा नहीं बने हैं। 27 मई को होने वाले नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) PLE में वो पहली बार सऊदी शो में दिखेंगे।

सैमी ज़ेन सऊदी अरब में आखिरी बार साल 2014 में एक हाउस शो का हिस्सा बने थे। सैमी ज़ेन मूल रूप से सीरिया से संबंध रखते हैं। सीरिया और सऊदी अरब के बीच संबंध बिगड़ने के बाद सैमी मिडिल ईस्ट में नहीं जा पा रहे थे। इस साल की शुरूआत में दोनों ही देशों के बीच संबंध सुधरने के बाद ज़ेन के भी सऊदी अरब जाने का रास्ता साफ हो गया था।

Night of Champions PLE में भाग लेने के लिए सैमी ज़ेन सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। सऊदी जाने के बाद वो दुनिया के सबसे पवित्र स्थानों में से एक मक्का गए थे। इसके साथ ही ज़ेन मस्जिद-अल-हरम भी गए थे। सैमी ज़ेन ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाला ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने WWE यूनिवर्स को दुनिया घूमने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा,

"प्रो रेसलर और WWE में होने के नाते मुझे उन सभी जगहों को घूमने और वो सब कुछ करने का मौका मिला, जिनके बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। इन सभी चीजों ने मेरी जिंदगी में बहुत गहरा प्रभाव डाला है, जिसका मैंने बहुत आनंद उठाया है। मक्का मेरी लिस्ट में सबसे पहले था। इसके लिए भगवान और आप सभी का शुक्रिया।"

WWE Night of Champions में Sami Zayn और Kevin Owens डिफेंड करेंगे अपनी टैग टीम चैंपियनशिप

WWE WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को जीता था। कुछ ही हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में उन्होंने ब्लडलाइन मेंबर्स को चैंपियनशिप मैच में फिर से मात दी थी। अपने भाइयों से नाराज़ ग्रुप के लीडर रोमन रेंस ने ऐलान किया कि वो और सोलो सिकोआ Night of Champions 2023 PLE में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को टैग टीम टाइटल्स के लिए चुनौती देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications