15 बार के चैंपियन ने WWE दिग्गज Roman Reigns की बेइज्जती करते हुए मैच के लिए ललकारा, मुकाबले के लिए तैयार रहने के दिए संकेत

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार और 15 बार के चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने एक बार फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर कड़ा बयान दिया है। इंस्टाग्राम लाइव पोस्ट के जरिए उन्होंने रेंस पर निशाना साधा और उनके खिलाफ मैच की बात कही।

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बारे में आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होगी। दोनों का WWE इतिहास तगड़ा रहा है। मेन रोस्टर में दोनों का करियर साथ में ही शुरू हुआ था। दोनों कंपनी के अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इन दोनों के बीच राइवलरी भी शानदार रही।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इस बार सैथ रॉलिंस ने वर्ल्ड में अपने पूरे फैंस को संबोधित किया। उन्होंने भारत का नाम भी लिया। उन्होंने रोमन रेंस को लेकर कहा,

वाह मैन, आप लोग सब जगह हो। मेक्सिको, इजरायल, चेक रिपब्लिक भारत, मुझे सभी से प्यार हैं...किसी प्वाइंट पर रोमन रेंस के साथ मेरा मुकाबला फिर से होगा, पिछले कुछ सालों से वो मुझसे बच रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है।

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का होगा तगड़ा मुकाबला

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के लिए पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे। रोमन रेंस ने साल 2020 में चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। चैंपियन के रूप में उन्हें 850 दिन से ज्यादा हो गए। अभी भी उनकी बादशाहत कंपनी में खत्म नहीं हुई। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने उनका अच्छा साथ दिया। सैमी ज़ेन ने भी कुछ हद तक उनका साथ दिया। हालांकि अब उन्हें सैमी द्वारा धोखा मिल गया है। WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के साथ उनका मुकाबला होगा। रोड्स दावा कर चुके हैं कि वो अब WWE के नए चैंपियन बनेंगे।

सैथ रॉलिंस ने पिछले तीन साल में कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती। पिछले साल के अंत में जरूर उन्होंने यूएस चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि उनका ये टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चला था। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक जबरदस्त काम किया। फैंस उन्हें खास अंदाज में रिंग में चीयर करते हैं। उम्मीद है कि ये साल भी रॉलिंस के लिए अच्छा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।