WWE में काफी समय से रोमन रेंस (Roman Reigns) को सबसे बड़े सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त रहा है। पिछले करीब 2 सालों से कंपनी का टॉप टाइटल उनके पास है, इसलिए कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने उन्हें अपना निशाना बनाया हुआ है। अब सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने दावा किया है कि वो ट्राइबल चीफ से काफी बेहतर हैं।द शील्ड के पूर्व मेंबर्स पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में उतर चुके हैं और बड़े मैचों की बात करें तो रॉलिंस, रोमन से बेहतर नजर आए हैं। इनमें उनकी WrestleMania 31 और Money in the Bank 2016 की जीत सबसे यादगार रही थीं।The New York Post के ट्विटर हैंडल पर हाल ही में एक आर्टिकल को शेयर किया गया, जिसका टाइटल दिया गया कि सैथ रॉलिंस इस समय WWE में अपने करियर के चरम पर हैं और शायद वो रोमन रेंस से भी बेहतर हैं। रॉलिंस ने इसके जवाब में लिखा कि इस हेडिंग में से "शायद" को तुरंत हटाया जाए।Seth “MR. MITB” Rollins@WWERollinsCut the “maybe” and you’d have a correct headline. twitter.com/nypost/status/…New York Post@nypostSeth Rollins is on an all-time WWE run — maybe even better than Roman Reigns trib.al/iPTAknY7130734Seth Rollins is on an all-time WWE run — maybe even better than Roman Reigns trib.al/iPTAknY https://t.co/jkXn499PlzCut the “maybe” and you’d have a correct headline. twitter.com/nypost/status/…रॉलिंस के बढ़े हुए आत्मविश्वास का कारण उनका रोमन रेंस के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड भी हो सकता है। उनकी अभी तक की आखिरी भिड़ंत 2022 Royal Rumble में हुई, जिसमें सैथ रॉलिंस को डिसक्वालीफिकेशन के जरिए विजेता घोषित किया गया था। इस परिणाम की वजह से उनके बीच रिमैच की संभावनाएं भी बनी हुई हैं।WWE फैंस रोमन रेंस बनाम सैथ रॉलिंस मैच देखना चाहते हैंकाफी संख्या में फैंस ने इस बात पर सहमति जताई है कि सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस से बेहतर हैं। कुछ फैंस ने उनसे रोमन रेंस को हराकर इस बात को सच साबित करने की मांग भी की। चूंकि रॉलिंस इस साल Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा हैं और ब्रॉक लैसनर SummerSlam में रोमन रेंस को चैलेंज करने वाले हैं, इसलिए काफी लोग WrestleMania 31 के सीन को दोबारा देखे जाने की उम्मीद करने लगे हैं।Eddie | fan #ROLLINSFOREVER@_Rollins_Utd@WWERollins #SummerSlam Spoiler. 616@WWERollins #SummerSlam Spoiler. 👀 https://t.co/p4YbAZiiQv"ये स्पॉइलर है।"iBeast@ibeastIess@WWERollins STOP RUNNING AWAY THEN SETH SHOW UP ON SMACKDOWN621@WWERollins STOP RUNNING AWAY THEN SETH SHOW UP ON SMACKDOWN"तुम भागना बंद करो और SmackDown पर आओ।"© 💫@MindofRollinsheist of the century the sequel twitter.com/wwerollins/sta…Seth “MR. MITB” Rollins@WWERollinsCut the “maybe” and you’d have a correct headline. twitter.com/nypost/status/…5735Cut the “maybe” and you’d have a correct headline. twitter.com/nypost/status/…heist of the century the sequel twitter.com/wwerollins/sta…"ये इस सदी की सबसे बड़ी चोरी है।"pau@316REIGNSBRING BACK THIS FUED I BEG @WWE twitter.com/wwerollins/sta…Seth “MR. MITB” Rollins@WWERollinsCut the “maybe” and you’d have a correct headline. twitter.com/nypost/status/…31Cut the “maybe” and you’d have a correct headline. twitter.com/nypost/status/…BRING BACK THIS FUED I BEG @WWE twitter.com/wwerollins/sta…"इस फ्यूड को दोबारा शुरू कीजिए।"Britt@brittylovesluke@WWERollins TELL THEM, KING7@WWERollins TELL THEM, KING https://t.co/F6gwMEYe1o"खुद को साबित करो कि तुम ही किंग हो।"S🌹@wrestlestargirl@WWERollins I hate that they disrespect you YOU'RE THE BEST WRESTLER IN WWE211@WWERollins I hate that they disrespect you ❤️ YOU'RE THE BEST WRESTLER IN WWE https://t.co/CkcYFfINpj"मुझे खेद है कि यहां आपका ज्यादा सम्मान नहीं किया जाता। आप WWE के सबसे बेस्ट रेसलर हैं।"ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या WWE सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के मैच को बुक करती है या नहीं। अगर हां, तो इसके लिए Survivor Series सबसे आदर्श इवेंट साबित हो सकता है, क्योंकि उस इवेंट में दोनों सुपरस्टार्स के WWE डेब्यू को 20 साल पूरे होने वाले हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।