इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के दौरान WWE दिग्गज ऐज (Edge) की वापसी देखने को मिली थी। वापसी के बाद ऐज ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को रिंग में बुलाया। हालांकि, बिग स्क्रीन पर दिखाया गया कि रॉलिंस, ऐज के घर के बाहर खड़े हैं। रॉलिंस को अपने घर के बाहर देखकर ऐज तुरंत बैकस्टेज चले गए और उन्होंने अपनी वाइफ बेथ फीनिक्स को फोन करके घर ना जाने को कहा।अब रॉलिंस ने ऐज के घर में घुसपैठ करने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें, सैगमेंट के बाद रॉलिंस ने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट किया था। इस ट्वीट में उस फैन ने रॉलिंस को महान बताया था और ऐसा लग रहा है कि रॉलिंस उस फैन की बात से सहमत हैं।Seth Rollins@WWERollins#IAM twitter.com/realbshannon3/…Bill Shannon@RealBShannon3I'm just sayin' @WWERollins is the greatest thing to ever happen to professional wrestling. #SmackDown #WWEDraft #RollinsForever7:06 AM · Oct 2, 20212688275I'm just sayin' @WWERollins is the greatest thing to ever happen to professional wrestling. #SmackDown #WWEDraft #RollinsForever1:49 AM · Oct 11, 2018#IAM twitter.com/realbshannon3/…WWE में ऐज और सैथ रॉलिंस का फ्यूड अभी भी जारी हैWWE@WWE.@WWERollins is making himself at home in @EdgeRatedR's house!!! 🤯😱#SmackDown6:27 AM · Oct 2, 20212858462.@WWERollins is making himself at home in @EdgeRatedR's house!!! 🤯😱#SmackDown https://t.co/isRqcKWJwgWWE Money in the Bank पीपीवी के अंत में ऐज और सैथ रॉलिंस के फ्यूड की शुरूआत होती हुई देखने को मिली थी। इसके बाद SummerSlam में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिला था और इस मैच में ऐज ने रॉलिंस को सबमिशन के जरिए हराया था। हालांकि, Super SmackDown शो के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुए रीमैच में रॉलिंस, ऐज का बुरा हाल करने के बाद उन्हें हराने में कामयाब रहे थे।रॉलिंस ने ऐज की अनुपस्थिति में उनके घर में घुसपैठ करके चीजों को काफी पर्सनल बना दिया है। यही नहीं, रॉलिंस ने ऐज के फ्रिज में रखे चीजों का भी इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही रॉलिंस ने ऐज की बेटी के द्वारा बनाई गई पेंटिंग का भी मजाक उड़ाया था। रॉलिंस द्वारा की गई इन हरकतों की वजह से ऐज बिल्कुल हैरान रह गए थे। यह बात तो पक्की है कि आने वाले हफ्तों में ऐज इस चीज का रॉलिंस से जरूर बदला लेंगे। इसके साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐज और रॉलिंस के फ्यूड में रोमांच अभी भी बना हुआ है।