Seth Rollins: WWE में साल 2012 से 2014 तक द शील्ड का जलवा रहा था। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) ने साथ में बहुत अच्छा काम किया। शील्ड से अलग होने के बाद भी WWE में तीनों का सिंगल्स रन बहुत शानदार रहा। साल 2019 में डीन एंब्रोज (जॉन मोक्सली) WWE छोड़कर AEW चले गए थे। AEW में भी वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के साथ अपने रिलेशन को लेकर बड़ी बात कही है। Eddie | fan@_Rollins_UtdThe Shield members executing the Submission Holds >>>4314The Shield members executing the 🔝 Submission Holds >>>🔥🔥🔥 https://t.co/vTUjG2kJGvWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और जॉन मोक्सली को लेकर दी खास प्रतिक्रियासाल 2019 में जॉन मोक्सली ने सैथ रॉलिंस के साथ रिलेशन को लेकर कड़ा बयान दिया था। इसके बाद से आजतक सभी को लगता है कि इन तीनों सुपरस्टार्स के बीच रिलेशन कुछ खास नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है। BT Sports को दिए गए इंटरव्यू में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज को लेकर बात कही। उन्होंने कहा, हम आगे बढ़ने के लिए हमेशा एक-दूसरे का प्रयोग करते हैं। किसी की हम मदद नहीं करते हैं और इसका ये मतलब नहीं हमारा रिलेशन खराब है। ये बात निगेटिव नहीं है। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि हम सभी का अपना-अपना एक अलग लक्ष्य है। हम सभी टॉप पर पहुंचना चाहते हैं। रोमन रेंस ने जो आजतक किया वो हर कोई नहीं कर पाता है। उनके टैलेंट की मैं कद्र करता हूं। रोमन रेंस शानदार चैंपियन हैं। हम दोनों के बीच हमेशा चीजें सामान्य रही है। मेरी और मोक्सली की ज्यादा बात नहीं होती है। मोक्सली भी ज्यादा मैसेज नहीं करते हैं। किसी त्यौहार पर हम लोग जरूर मिलते हैं। उस दौरान हम लोगों के बीच बहुत बात होती है। कुछ ही समय पहले मैं उनसे मिलने उनके घर भी गया था। हम लोगों के बीच कभी दुश्मनी नहीं रही। मोक्सली महान हैं और वो अपने गेम में टॉप पर है। AEW में मोक्सली जबरदस्त काम कर रहे हैं। मेरा हमेशा दोनों के साथ अच्छा रिलेशन रहा। रोमन रेंस इस समय WWE में हील के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस ने साल 2019 के बाद कोई चैंपियनशिप नहीं जीता लेकिन अपने गिमिक से उन्होंने बहुत प्रभावित किया।The last Hound of Justice!@MarkDeering3What the Hell doe’s Seth think he’s doing. 1st at the Royal Rumble he mocked the Shield wearing the Shield attire & did the Shield entrance now doing the Shield fist bump with Theory & the Miz, that’s some bull$hit!!! twitter.com/pluralistvisio…f@pluralistvisionTHE FUCK IS THIS???214THE FUCK IS THIS??? https://t.co/7AAdiIiGOiWhat the Hell doe’s Seth think he’s doing. 1st at the Royal Rumble he mocked the Shield wearing the Shield attire & did the Shield entrance now doing the Shield fist bump with Theory & the Miz, that’s some bull$hit!!! twitter.com/pluralistvisio…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।