फेमस WWE Superstar ने चोटिल होने की अफवाहों के बीच Roman Reigns पर साधा निशाना, जल्द होगी दुश्मनी की शुरूआत?

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और पॉल हेमन
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और पॉल हेमन

Roman Reigns: WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) यूएस चैंपियनशिप मैच में ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को हराने में नाकाम रहे थे। इस मैच के बाद रेफरी ने 'X' साइन दिखाया था और रेफरी ऐसा तभी करते हैं जब किसी सुपरस्टार को गंभीर चोट लगती है। यही वजह है कि सैथ रॉलिंस के चोटिल होने की अफवाहें सामने आने लगी हैं। अब सैथ ने अपने चोटिल होने की अफवाहों के बीच रोमन रेंस (Roman Reigns) पर निशाना साधा है।

Ad
Ad

बता दें, रोमन रेंस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी और इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा-

"आपको यह (वर्ल्ड टाइटल्स) चाहिए? सावधानी के साथ आगे बढ़े। WWE में टॉप (मेन इवेंट सीन) एक खतरनाक जगह है।"

जल्द ही, सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस द्वारा किए गए इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी कमेंट कर दी। इस चीज़ के जरिए सैथ रॉलिंस ने ट्राइबल चीफ पर निशाना साधा है और ऐसा लग रहा है कि वो एक बार फिर रोमन रेंस के साथ दुश्मनी की शुरूआत करना चाहते हैं। बता दें, WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच इतिहास काफी लंबा रहा है और इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुए आखिरी मैच में सैथ की DQ के जरिए जीत हुई थी।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के दुश्मन सैथ रॉलिंस ने उन्हें हुई संभावित चोट के बाद चुप्पी तोड़ी

Ad

ऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस को इंजरी की वजह से एक्शन से दूर होना पड़ सकता है। बता दें, साल 2015 में सैथ रॉलिंस को खतरनाक नी इंजरी हो गई थी और उस वक्त उन्होंने अपनी वापसी को हाइप करने के लिए "Redesign. Rebuild. Reclaim" शब्दों का इस्तेमाल किया था। हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपने ट्वीट में एक बार फिर इन शब्दों का इस्तेमाल किया है।

इस चीज़ के जरिए सैथ रॉलिंस ने संकेत देने की कोशिश की है कि वो रिंग में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस Raw के आखिरी एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी से हारकर यूएस चैंपियनशिप पिक्चर से बाहर हो चुके हैं। यही कारण है कि वो वापसी के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर अपना ध्यान फोकस कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications