"मैं Roman Reigns से काफी ज्यादा बेहतर हूं"- WWE दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस का सामना किया था
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस का सामना किया था

इस बात में कोई शक नहीं है कि WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) वर्तमान पीढ़ी के सबसे महानतम सुपरस्टार्स में से एक हैं। हालांकि, रोमन रेंस के पूर्व साथी सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने एक ऐसा पहलू है जिसमें खुद को रोमन रेंस से बेहतर बताया है। सैथ रॉलिंस की माने तो वो माइंड गेम खेलने में रोमन रेंस से बेहतर हैं।

youtube-cover

पिछले महीने Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच में DQ के जरिए मिले हार की वजह से अपना टाइटल रिटेन किया था और इसके बाद भी रोमन ने सैथ पर हमला करना जारी रखा था। सैथ, रोमन को चौंकाने के लिए इस मैच में द शील्ड की कॉस्टयूम में आए थे। Radio Row से बात करते हुए सैथ ने कहा कि रोमन अभी भी द शील्ड के ब्रेकअप से उबर नहीं पाए हैं। सैथ रॉलिंस ने कहा-

"मैं उन्हें जितना परेशान करूंगा, उतना इस चीज़ की ज्यादा संभावना है कि इस चीज़ का उनपर मानसिक तौर पर असर होगा। वो वैसे तो सुपर एथलीट हैं। साइज और ताकत के मामले में उनके पास काफी एडवांटेज है, लेकिन अगर मेंटल गेम की बात की जाए तो इस चीज़ में मुझसे बेहतर कोई नहीं है।"

सैथ रॉलिंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात

youtube-cover

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह जानते हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स ने जॉन मोक्सली के साथ द शील्ड के रूप में डेब्यू किया था। रॉलिंस के अनुसार, Royal Rumble 2022 के बिल्ड-अप के दौरान वो जब भी द शील्ड का जिक्र करते थे तो रोमन परेशान हो जाते थे। रॉलिंस ने कहा-

" यह चीज़ मेरे दिमाग में थी। जब भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच स्टोरी शुरू होगी तो आपको द शील्ड के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। अगर हमलोग द शील्ड के इतिहास का जिक्र नहीं करते तो इस फैक्शन के फैनबेस का यह एक तरह से अपमान होता। जब हमलोगों ने द शील्ड का जिक्र किया तो मुझे एहसास हुआ कि द शील्ड के जिक्र से रोमन परेशान हो जाते हैं। वो अभी भी द शील्ड को पूरी तरह भुला नहीं पाए हैं।"

चूंकि, WWE Royal Rumble 2022 में हुए रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस का मैच DQ में समाप्त हुआ था, यह देखना रोचक होगा कि इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर कब मैच देखने को मिलेगा।