WWE दिग्गज Seth Rollins ने Roman Reigns को पछाड़कर जीता बेस्ट रेसलर ऑफ द ईयर का खिताब, सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को मिला खास अवॉर्ड
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को मिला खास अवॉर्ड

Seth Rollins: Sports Illustrated ने हाल ही में साल 2022 के बेस्ट रेसलर्स की लिस्ट जारी की। टॉप पर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) हैं। इस खिताब को पाने के बाद रॉलिंस ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आप सभी को पता है कि सैथ अब कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगर साल 2022 की बात करें तो टाइटल और स्टोरीलाइन्स के तहत उनके लिए अच्छा नहीं रहा। हालांकि उन्होंने लगातार पूरे साल काम किया।

साल की शुरूआत में Day 1 इवेंट में हुए WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रॉलिंस रहे थे। इसके बाद उन्होंने Royal Rumble में रोमन रेंस को DQ के जरिए हराया था। इसके बाद उनकी बड़ी राइवलरी WrestleMania 38 से शुरू हुई। इस शो में उनका मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कोडी और रॉलिंस के बीच कुल तीन मुकाबले हुए।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कुछ महीने पहले उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि ये चैंपियनशिप रन उनका ज्यादा लंबा नहीं चला था। इस समय उनकी राइवलरी ऑस्टिन थ्योरी के साथ चल रही है। Sports Illustrated की लिस्ट में टॉप पर आने के बाद रॉलिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को धन्यवाद दिया।

सैथ रॉलिंस के बाद इस लिस्ट में जॉन मोक्सली, Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर, रोमन रेंस का नाम हैं। वैसे रोमन का नाम इतने पीछे आने पर सभी चौंक गए होंगे। रेंस के लिए पिछले दो साल बहुत ही शानदार रहे हैं।

अगले हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस का बड़ा मैच होगा। ऑस्टिन थ्योरी उनके खिलाफ यूएस चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। इन दोनों की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। पिछले महीने Survivor Series WarGames इवेंट में थ्योरी ने रॉलिंस और बॉबी लैश्ले को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। रॉलिंस के पास यूएस चैंपियनशिप पाने का शायद ये अंतिम मौका होगा। इस मुकाबले के बाद रॉलिंस और थ्योरी की राइवलरी खत्म हो सकती है। अब देखना होगा कि इस मैच में कौन सुपरस्टार बाजी मारेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications