Seth Rollins & Roman Reigns: WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हाल ही में अपने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके और सैमी ज़ेन के बीच कैसी दोस्ती है। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) में सैमी ज़ेन का सामना रोमन रेंस से हुआ था। इस मैच में सैमी ज़ेन को हार का सामना करना पड़ा था।हाल ही में WWE ने सैमी ज़ेन का Elimination Chamber व्लॉग शेयर किया है। WWE सुपरस्टार और रोमन रेंस के पूर्व साथी सैथ रॉलिंस ने अपने कैरेक्टर को ब्रेक करके उनकी और सैमी ज़ेन की दोस्ती को लेकर यहां बात की। इस दौरान रॉलिंस ने बताया कि उन्होंने और सैमी ज़ेन ने टॉप पर पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है। सैमी ज़ेन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा,"होमटाउन हीरो, ये सही है ना? मुझे ये पसंद आया। उन्हें ऐसे देखना मजेदार था। आप भी जानते हैं कि मैं और सैमी ज़ेन करीब 20 साल से दोस्त हैं और यह काफी ज्यादा लंबा समय है। मैंने उन्हें टॉप पर पहुंचते हुए देखा है। मेरे और उसके जैसे लोगों के लिए ये करना आसान नहीं होता है। हमें लगातार इस बात का ध्यान रखना होता है कि हम वहां कैसे पहुंचेंगे, जहां हम पहुंचना चाहते हैं। ये समय काफी ज्यादा लंबा रहा है। ये सैमी और उनके शहर के लिए काफी ज्यादा बड़ा मौका है। मैं इस बात को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं कि ये चीज़ कैसे आगे खत्म होगी।"WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns से हार गए थे Sami ZaynWWE Elimination Chamber में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। इस मैच में सैमी ज़ेन के पास अपने होमटाउन में चैंपियन बनने का मौका था लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे थे। हालांकि, उनके और रोमन रेंस के बीच अभी तक स्टोरीलाइन खत्म नहीं हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि उनके और रोमन रेंस के बीच की स्टोरीलाइन को WWE आने वाले समय में किस तरह से बुक करेगा। $3 $3 $3WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।