WWE में 12 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने Drew McIntyre पर लगाया उनका गिमिक चुराने का आरोप,  WrestleMania 39 से पहले बनाया दबदबा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE WrestleMania 39 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। गुंथर (Gunther) अपने टाइटल को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शेमस (Sheamus) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार मैकइंटायर नए चैंपियन बन सकते हैं। शेमस ने अब मैकइंटायर के ऊपर अपने गिमिक को चुराने का आरोप लगाया है।

कुछ हफ्ते पहले मैकइंटायर और शेमस साथ में ही काम कर रहे थे। अब दोनों दुश्मन बन चुके हैं। दोनों के पास इस बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने का मौका है। इस वजह से दोनों एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं।

WWE ने मैकइंटायर और शेमस की एक तस्वीर पोस्ट की। दोनों इसमें Brad Pitt और Edward Norton's के कैरेक्टर्स में नज़र आ रहे हैं। 1999 में एक फीचर फिल्म फाइट क्लब आई थी। वो यहां पर दिखाया गया है। इसका जवाब देते हुए शेमस ने मैकइंटायर के ऊपर बड़ा आरोप लगा दिया। शेमस ने कहा,

ओह देखो ड्रू मेरे गिमिक का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

12 बार के चैंपियन शेमस और गुंथर की राइवलरी पिछले साल भी रही थी। दोनों ने कुछ अच्छे मैच फैंस को दिए थे। WWE Clash at the Castle में हुआ मैच आज भी सभी को याद होगा। दोनों ने अपनी हद पार कर दी थी। पिछले साल का ये बेस्ट मैच रहा था। हालांकि शेमस जीतने में नाकाम रहे थे।

WWE में अभी तक ड्रू मैकइंटायर ने अच्छा काम किया

WWE WrestleMania 39 में होने वाला मैच भी जबरदस्त रहेगा। तीनों सुपरस्टार्स बहुत ही शानदार हैं। गुंथर का टाइटल रन अभी तक जबरदस्त रहा है। उन्हें चैंपियन के रूप में 250 दिन से ज्यादा हो गए है। मेनिया में उनका बादशाहत खत्म हो सकती है। कुछ भी हो लेकिन मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। मैकइंटायर के लिए भी पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। दो बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की। कुछ अच्छे मैचों का वो हिस्सा रहे। इस बार कंपनी द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links