WWE में फैंस को मिला नया चैंपियन, फेमस स्टार की 186 दिनों की बादशाहत का हुआ चौंकाने वाला अंत

Ujjaval
कैंडिस लेरे और सोल रिंग में (Photo: WWE.com)
कैंडिस लेरे और सोल रिंग में (Photo: WWE.com)

Sol Ruca Wins Womens Speed Championship: स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरुआत से पहले WWE ने अपने Speed शो को टेप किया। यह मुख्य रूप से WWE का X (पहले ट्विटर) पर आने वाला शो है। काफी समय से कैंडिस लेरे (Candice LeRae) विमेंस Speed चैंपियन के तौर पर दिखाई दे रही थीं। हालांकि, अब उनकी बादशाहत का अंत हो गया है।

Ad

NXT स्टार सोल रुका ने कुछ समय पहले ही कंटेंडर्स मैच जीतकर विमेंस Speed चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का मौका पाया था। वो NXT में अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रही थीं और इसी कारण उन्हें पुश मिला। उन्होंने Speed शो की टेपिंग के दौरान कैंडिस लेरे को विमेंस Speed टाइटल के लिए चैलेंज किया। इस मुकाबले में सोल ने जीत दर्ज की और वो टाइटल जीतने में सफल हो गईं। इसी के साथ कैंडिस लेरे की बादशाहत का शॉकिंग अंत हो गया। वो 186 दिनों तक चैंपियन रहीं। अब सोल का रन शुरू हो गया है।

Ad

WWE टीवी से गायब चल रही थीं कैंडिस लेरे

WWE Elimination Chamber 2025 में कैंडिस लेरे और नाया जैक्स ने टीम बनाकर टिफनी स्ट्रैटन और ट्रिश स्ट्रेटस का सामना किया था। इस मैच में स्ट्रैटन और ट्रिश की जीत हो गई। इसके बाद से नाया और कैंडिस दिखाई नहीं दी हैं। कई लोग यह मानकर चल रहे थे कि नाया चोटिल हैं और इसी कारण एक्शन से दूर हैं। जैक्स ने क्लियर किया कि वो चोटिल नहीं हैं। नाया जैक्स और कैंडिस लेरे किसी के भी WrestleMania मैच कार्ड का हिस्सा बनने के चांस नहीं है।

यह सबसे बड़ा सरप्राइज है क्योंकि कुछ महीनों पहले तक दोनों ही चैंपियन थीं लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। WWE ने हाल ही में हुए गौंटलेट मैच में भी जैक्स और कैंडिस को शामिल नहीं किया, जबकि उन्हें मौका दिया जाना चाहिए था। नाया का प्रदर्शन पिछले एक साल में अच्छा रहा है। ऐसे में उनका टीवी से दूर रहना और अब WrestleMania 41 की स्टोरी में शामिल नहीं होना बेहद खराब बात है। देखना होगा कि जैक्स और हाल ही में टाइटल हारने वाली उनकी पार्टनर कैंडिस का भविष्य क्या रहता है।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications