Solo Sikoa & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से लगातार अपने कैरेक्टर वर्क द्वारा प्रभावित किया है। वो सीरियस गिमिक में नज़र आते हैं और उन्होंने कई सारे बड़े स्टार्स को अपनी ताकत के दम पर धराशाई किया है। रोमन रेंस के भाई की एक मजेदार क्लिप सामने आ रही है, जहां वो डांस कर रहे हैं।हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में सोलो सिकोआ बीच पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। सोलो सिकोआ को इस तरह से देखना काफी ज्यादा अजीब चीज़ है क्योंकि वो WWE में अपने खतरनाक कैरेक्टर के कारण लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं। सोलो सिकोआ के साथ यहां कई अन्य लोग भी डांस करते हुए दिख रहे हैं।आप नीचे सोलो सिकोआ की डांस वाली शानदार वीडियो देख सकते हैं:WWE सुपरस्टार Solo Sikoa ने Roman Reigns का लगातार साथ दिया हैसोलो सिकोआ ने NXT में थोड़े समय तक काम किया और Clash at the Castle 2022 के साथ उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिल गया। उन्होंने इस शो में रोमन रेंस को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ चैंपियनशिप रिटेन रखने में मदद की थी। इसके बाद से सिकोआ लगातार ट्राइबल चीफ का साथ देते हुए नज़र आए हैं।ब्लडलाइन फैक्शन से जुड़ने के बाद से वो लगातार रोमन रेंस का साथ दे रहे हैं। उनके सगे भाई द उसोज़ और सैमी ज़ेन ग्रुप से अलग हो गए लेकिन वो ट्राइबल चीफ के साथ बने रहे। अब जिमी और जे उसो अलग-अलग हो गए हैं। ऐसे में जिमी दोबारा ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं। सोलो सिकोआ और जिमी उसो हाल ही में एक टैग टीम मैच में साथ भी नज़र आए थे। View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर पर कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन वो NXT में नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बनने में सफल रहे थे। उम्मीद है कि सिकोआ भविष्य में सिंगल्स या फिर टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा करेंगे। अभी देखकर ऐसा लग रहा है कि सिकोआ का जल्द ही जॉन सीना के खिलाफ सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है।