WWE दिग्गज Roman Reigns द्वारा अगला 'ट्राइबल चीफ' घोषित किए जाने के बाद पूर्व चैंपियन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या रही प्रतिक्रिया? 

WWE सुपरस्टार्स सोलो सिकोआ, रोमन रेंस और जिमी उसो
WWE सुपरस्टार्स सोलो सिकोआ, रोमन रेंस और जिमी उसो

Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को अगला ट्राइबल चीफ घोषित किया था। अब सोलो ने सोशल मीडिया के जरिए इस चीज़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के जरिए रोमन ने लंबे समय बाद WWE टीवी पर वापसी की थी।

Ad
Ad

वापसी के बाद उन्होंने अपने सैगमेंट के दौरान सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी चुना था। जिमी उसो को लगा था कि रेंस उन्हें अगला ट्राइबल चीफ बनाएंगे इसलिए वो इस ऐलान के बाद नाखुश दिखाई दिए थे लेकिन उन्होंने हेड ऑफ द टेबल के फैसले का विरोध नहीं किया। अब पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने अगला ट्राइबल चीफ घोषित किए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।

सोलो सिकोआ की इंस्टाग्राम स्टोरी
सोलो सिकोआ की इंस्टाग्राम स्टोरी

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में रोमन रेंस की हालिया पोस्ट शेयर की जिसमें रेंस ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बताया है। इसके अलावा सोलो सिकोआ ने SmackDown से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के प्रोमो की क्लिप शेयर की है जिसमें उन्हें अगला ट्राइबल चीफ बताया गया था।

Ad

WWE दिग्गज Roman Reigns से मिली सलाह का Solo Sikoa ने किया खुलासा

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 में मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए रोमन रेंस को ड्रू के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जीत दिलाने में मदद की थी। डेब्यू के बाद से ही सोलो सबसे डोमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और उन्हें मेन रोस्टर का हिस्सा बने एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है।

पिछले साल सोलो सिकोआ ने The New York Post को दिए इंटरव्यू में उन्हें रोमन रेंस द्वारा मिली सलाह का खुलासा किया था। इस दौरान सोलो ने उन्हें रोमन से मिली सलाह के बारे में बात करते हुए कहा था-

"मुसीबतों से दूर रहें, आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है? कड़ी मेहनत करना जारी रखें। आंख, कान खोलकर रखें और अपना मुंह बंद रखें। शो शुरू होने से पहले मेरा अलग व्यवहार होता है। जब मैं बैकस्टेज होता हूं, आपसे, अपने भाईयों से बात करता हूं, यह अलग होता है। लेकिन जब शो शुरू होता है तो मैं बिल्कुल अलग व्यवहार करने लगता हूं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications