"Clash at the Castle में Roman Reigns को हार से नहीं बचा पाता तो WWE में मेरा काम खत्म हो जाता"- फेमस Superstar का बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया आई सामने
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया आई सामने

Solo Sikoa: WWE Clash at the Castle इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। सिकोआ ने अचानक आकर रोमन रेंस (Roman Reigns) को हार से बचाया था। इसके बाद से वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गए थे। सिकोआ ने इस बार मेन रोस्टर में अपने डेब्यू को लेकर बयान दिया है।

Clash at the Castle इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। एक समय ऐसा लगा कि रोमन रेंस हार जाएंगे लेकिन सिकोआ ने अचानक आकर रेफरी को रिंग से बार खींच लिया। बाद में रेंस ने इसका फायदा उठाया और मैकइंटायर के ऊपर जीत हासिल की।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में Mirror Sport को सोलो सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया। सिकोआ ने कहा,

मेरे हिसाब से टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है। अगर मैंने रेफरी को सही समय पर नहीं खींचा होता तो शायद मैं आज आपसे बात भी नहीं कर रहा होता। रेंस को हार से नहीं बचा पाता तो कंपनी में मेरा काम खत्म हो जाता। कुछ देर के लिए वहां पर सब रूक गया था। फैंस भी शांत हो गए लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने बू किया। जब फैंस बू कर रहे थे तब मेरे पांव हिल रहे थे। मैंने इस तरह का रिएक्शन पहले कभी नहीं देखा था। फैंस ने भी मुझे पहली बार देखा। मेरा मेन रोस्टर डेब्यू बहुत खास था। मैं NXT से आया था और वहां बेबीफेस रूप में मैंने काम किया था। यहां मेरा कैरेक्टर अलग था।

उन्होंने आगे कहा,

Clash at the Castle में डेब्यू से पहले रोमन रेंस ने मुझसे ज्यादा कुछ नहीं कहा। मैं भी शो देख रहा था और उनके साथ बैठा हुआ था। ट्रिपल एच से इस दौरान बात हुई। पहली बार मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा कि अब तुम्हारा समय आ गया और Smackdown में स्वागत हैं।

कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को The Bloodline में ज्वाइन कराया था। इस समय सिकोआ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। खासतौर पर सैमी ज़ेन का साथ उन्हें अच्छे अंदाज में मिल रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now