फेमस WWE Superstar ने Brock Lesnar के हाथों दिग्गज का बुरा हाल करने का किया दावा, दी बड़ी धमकी

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर इस वक्त ब्रेक पर हैं
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर इस वक्त ब्रेक पर हैं

WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) से कुछ समय पहले एडम पीयर्स (Adam Pearce) द्वारा उनकी अथॉरिटी पावर छीन ली गई थी और अब सोन्या ने दावा किया है कि वो पीयर्स को सबक सिखाने के लिए ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से मदद की मांग करेंगी। बता दें, सोन्या द्वारा अथॉरिटी पावर का दुरूपयोग किये जाने के बाद एडम पीयर्स ने 9 मई को उन्हें ऑफिशियल के पद से हटा दिया था।

अंडर द रिंग के फिल स्ट्रम से बात करते हुए सोन्या डेविल ने कहा कि एडम पीयर्स ने उनके साथ जो कुछ भी किया वो उसके लिए उनसे बदला लेना चाहेंगी। इसके साथ ही सोन्या ने यह भी कहा कि वो ब्रॉक लैसनर द्वारा एडम पीयर्स पर हमला कराना चाहती हैं। ब्रॉक लैसनर और एडम पीयर्स के बीच इतिहास भी रह चुका है। बता दें, अक्टूबर 2021 में ब्रॉक लैसनर द्वारा एडम पीयर्स पर हमला किया गया था और इसके बाद पीयर्स ने लैसनर को सस्पेंड कर दिया था।

चार्ली हास ने WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन को लेकर कही बड़ी बात

चार्ली हास ने हाल ही में WWE में ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन के बुकिंग को लेकर बात की और इस चीज़ को लेकर चर्चा की कि किस तरह कंपनी में ब्रॉक और रैंडी को क्रिएटिव फ्रीडम मिला हुआ है। चार्ली हास की माने तो ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन ऑन-स्क्रीन अपनी मर्जी के अनुसार काम कर सकते हैं।

Inside The Ropes को दिए इंटरव्यू में चार्ली हास ने कहा कि किस तरह ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन से छुटकारा पा लिया है और वो अपने अनुसार काम करने लगे हैं। बता दें, ब्रॉक लैसनर आखिरी बार WWE में WrestleMania 38 में नजर आए थे जहां उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, रैंडी ऑर्टन भी इस वक्त ब्रेक पर जा चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links