Ronda Rousey: WWE ने कुछ दिन पहले रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को सस्पेंड कर दिया था। अब इस बात पर उनकी दोस्त नटालिया (Natalya) ने उनका मजाक बनाया है। समरस्लैम (SummerSlam) 2022 में रोंडा राउडी और लिव मॉर्गन के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच का अंत कंट्रोवर्शियल रहा था। इसके बाद राउजी को गुस्सा आ गया और उन्होंने हील टर्न लिया। उन्होंने रेफरी के ऊपर भी हमला कर दिया था। WWE सुपरस्टार नटालिया ने किया ट्वीटWWE ने रोंडा राउजी को इसकी सजा दी और उन्हें सस्पेंड कर दिया। WWE द्वारा राउजी को सस्पेंड किए जाने के बाद नटालिया ने ट्विटर के जरिए काफी मजाक बनाया। रेफरी पर अटैक करना? ये स्वीकार नहीं होगा। मैं हमेशा से कहती आई हूं कि रोंडा इडियट है। जिसने भी उन्हें ट्रेन किया है उसे शर्म आनी चाहिए।Nattie@NatbyNatureAttacking a ref? Unacceptable. I’ve always said that Ronda was an idiot! Whoever trained her should be ashamed. I wonder if Jenni would donate some of her Only Fans money to the fine. I’ll ask. twitter.com/usweekly/statu…Us Weekly@usweeklyRonda Rousey is suspended from @WWE after attacking a referee at #SummerSlam. Details: usmagazine.com/entertainment/…87370Ronda Rousey is suspended from @WWE after attacking a referee at #SummerSlam. 😮 Details: usmagazine.com/entertainment/…Attacking a ref? Unacceptable. I’ve always said that Ronda was an idiot! Whoever trained her should be ashamed. I wonder if Jenni would donate some of her Only Fans money to the fine. I’ll ask. twitter.com/usweekly/statu…रोंडा राउजी और नटालिया के बीच WWE में कई बार मुकाबले हो चुके हैं। अंतिम बार Money in the Bank 2022 इवेंट में दोनों का मुकाबला हुआ था। रोंडा ने यहां पर अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। हालांकि इसके तुरंत बाद आकर लिव मॉर्गन ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था। लिव मॉर्गन ने रोंडा राउजी को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। WWE ने राउजी को सस्पेंड कर दिया। अब देखना होगा कि क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए आगे क्या प्लान रहेगा। राउजी की वापसी कब होगी ये भी देखने वाली बात होगी। अगर उनकी वापसी होगी तो फिर राइवलरी किसके साथ होगी इस बात पर भी ध्यान देना होगा। ऐसा लग रहा है कि राउजी का सस्पेंशन प्लान का हिस्सा है। शायद राउजी के लिए इस समय WWE के पास कोई प्लान नहीं है। इस वजह से ही उन्हें ब्रेक पर भेज दिया गया है। अब WWE का पूरा कंट्रोल ट्रिपल एच के पास आ गया है। ट्रिपल एच अब राउजी का प्रयोग किस तरह करेंगे ये देखना होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।