Bloodline Member Picks Himself: ब्लडलाइन मेंबर ने हाल ही में खुद को WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) और द रॉक (The Rock) से बेहतर बताते हुए हैरान कर दिया। उन्होंने इस दौरान अपने पिता से माफी भी मांगी। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि सोलो सिकोआ के साथी टामा टोंगा हैं। बता दें, टामा हाल ही में WWE 2K25 लॉन्च डे इवेंट का हिस्सा बने थे। टोंगा ने इस साल गेम में अपना डेब्यू किया और उन्हें 83 रेटिंग दी गई है। लॉन्च पार्टी के दौरान शॉन मेकेलिस ने टामा टोंगा के साथ एक गेम खेला जिसमें से टोंगा को दो WWE सुपरस्टार्स में से एक चुनना था।
सबसे पहले सैमी ज़ेन और जिमी उसो का नाम दिया गया। टामा टोंगा ने जिमी को चुना। इसके बाद टामा ने जे उसो और जिमी में से जे को चुना। वहीं, नए ब्लडलाइन मेंबर ने मेन इवेंट जे और जेकब फाटू में से जेकब को पिक किया। इसके बाद टामा टोंगा ने रोमन रेंस को रिजेक्ट करके फाटू को चुनते हुए हैरान कर दिया। हालांकि, सोलो सिकोआ का नाम आने के बाद टामा ने जेकब फाटू को इग्नोर करते हुए सोलो को चुना। इसके बाद टोंगा ने द रॉक, सिकोआ और अपने पिता हाकु की जगह खुद का नाम पिक किया। टामा टोंगा ने खुद का नाम पिक करने से पहले पिता से माफी भी मांगी।
आप नीचे टामा टोंगा से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं:
क्या WWE सुपरस्टार टामा टोंगा असल जिंदगी में ब्लडलाइन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं?
सोलो सिकोआ और जेकब फाटू नए ब्लडलाइन फैमिली का हिस्सा हैं। इसके अलावा दिग्गज हाकू के दोनों बेटे टामा टोंगा और टांगा लोआ भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। सोलो और जेकब असल जिंदगी में ब्लडलाइन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बता दें, द रॉक असल जिंदगी में हाकु को अपना अंकल मानते हैं। यही कारण है कि टामा-टांगा एक तरह से ब्लडलाइन फैमिली का हिस्सा हैं लेकिन उनके बीच खून का रिश्ता नहीं है। टोंगा नियमित रूप से WWE में नज़र आ रहे हैं लेकिन लोआ लंबे समय से टीवी से गायब हैं। टांगा लोआ को Survivor Series 2024 में लगी चोट के कारण ब्रेक पर जाना पड़ा था और देखना रोचक होगा कि वो कब तक वापसी कर पाते हैं।