WWE के 'बीस्ट' Brock Lesnar की हाइट और वजन कितना है?

aDFAGSRHTJYKU.OUTYHGRWEQDQFEWGREHTYJ
WWE रिंग में Brock Lesnar कई सुपरस्टार्स को कर चुके हैं धराशाई

Brock Lesnar: WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स की बात की जाएगी तो उसमें निश्चित ही एक नाम 'बीस्ट' ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का जरूर आएगा। WWE रिंग में जितना दबदबा ब्रॉक लैसनर का देखने को मिला है, उतना शायद ही आजतक किसी और का देखने को मिला है और शायद ही भविष्य में देखने को मिले।

2002 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2002 में ही पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए। आपको बता दें कि अपने करियर में लैसनर ने सात बार WWE चैंपियनशिप और 3 बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता है। इसके अलावा वो अपने करियर में दो बार Royal Rumble, एक बार Money in the Bank और एक बार Elimination Chamber मैच जीते हैं। साथ ही वो किंग ऑफ द रिंग भी रह चुके हैं।

WWE में ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी की बात होगी तो उसमें द अंडरटेकर, गोल्डबर्ग, ट्रिपल एच, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना जैसे प्रमुख सुपरस्टार्स का नाम सबसे ऊपर रहेगा। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 30 में द अंडरटेकर की ऐतिहासिक स्ट्रीक को भी तोड़ा था। उनके सामने तगड़ा सुपरस्टार हो या उनसे कमजोर ब्रॉक लैसनर ने किसी को भी रिंग में नहीं बक्शा। जर्मन सुपलेक्स और F5 से आजतक बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की हालत खराब हो चुकी है।

फैंस आखिर सोचते होंगे कैसे ब्रॉक लैसनर इतनी आसानी से अपनी प्रतिद्वंदी की हालत खराब कर देते हैं। इसके पीछे उनकी ताकत है और इसी वजह से इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उनकी हाइट और वजन के बारे में बताने वाले हैं।

#) WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की हाइट कितनी है?

'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर की हाइट 6 फुट 3 इंच है। WWE में अब और पहले भी उनसे लंबे सुपरस्टार्स रहे हैं, लेकिन उन्होंने सभी की हालत खराब की। इसमें बिग शो, द अंडरटेकर, ब्रॉन स्ट्रोमैन, केन जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं। हालांकि WWE रिंग में Brock Lesnar इन सभी सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं।

#) WWE के 'बीस्ट' Brock Lesnar का वजन कितना है?

पूर्व WWE चैंपियन Brock Lesnar का वजन करीब 120 किलो है। WWE में उनके जितने या उनसे ज्यादा वजन वाले काफी सुपरस्टार रहे हैं जैसे समोआ जो, मार्क हेनरी, ब्रॉन स्ट्रोमैन, ओटिस, रोमन रेंस, केन वैलासकेज। इन सभी सुपरस्टार्स को ब्रॉक लैसनर की पिटाई का सामना कभी ना कभी करना पड़ा ही है।

हाल के समय में लैसनर की दुश्मनी कोडी रोड्स के खिलाफ चल रही है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच फिउड WrestleMania 39 के बाद हुए Raw के एपिसोड के जरिए शुरू हुई थी। इसके बाद से दोनों स्टार्स के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि SummerSlam 2023 में Brock Lesnar का मैच कोडी के खिलाफ देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now