WWE न्यूज: सैथ रॉलिंस ने अपने थीम सॉन्ग में किया बदलाव

Enter caption

सैथ रॉलिंस ने इस हफ्ते रॉ की शुरूआत की। यहां उन्होंने सिर्फ डीन एंब्रोज ही नहीं बल्कि बैरन कॉर्बिन को भी धो डाला। बैरन कॉर्बिन और सैथ रॉलिंस के बीच जबरदस्त मैच मेन इवेंट में हुआ। सैथ रॉलिंस ने जब एंट्री की तो उनकी थीम में बदलाव देखा गया।

Ad

साल 2014 में जब शील्ड अलग हुई थी तब से सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग एक ही है। अथॉरिटी ज्वॉइन करने में भी इसमें बदलाव नहीं किया गया था। पिछले साल सिर्फ इस थीम सॉन्ग में "बर्न इट डाउन" को जोड़ दिया गया था। ये भी शुरूआत में ही जोड़ा गया है जब वो एरीना में एंट्री करते हैं।

कुछ हफ्ते पहले डीन एंब्रोज ने अपने थीम सॉन्ग को अपडेट किया था। इस हफ्ते जरॉ में सैथ रॉलिंस ने अपने थीम सॉन्ग के न्यू वर्जन के साथ एंट्री की। जिसमें ये देखा गया कि बर्न इट डाउन अब एक बार नहीं बल्कि बार-बार आ रहा है। और ये काफी धीरे-धीरे चल रहा है।

youtube-cover
Ad

टीएलसी पीपीवी में सैथ रॉलिंस अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डीन एंब्रोज के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस हफ्ते रॉ में भी उन्होंने शानदार मैच दिया। बैरन कॉर्बिन के साथ उनका मुकाबला हुआ था। वैसे जो बदलाव सैथ रॉलिंस ने अपने एंट्री सॉन्ग में किया है वो कुछ अलग है। और फैंस को भी ये काफी पसंद आया। फैंस ने एरीना में ही इसका जबरदस्त सपोर्ट किया था। इस समय सैथ रॉलिंस रॉ की जान है। उनका काम सबसे शानदार है। कई अच्छे मैच वो दे रहे है।पिछले दो रॉ के एपिसोड खराब थे। लेकिन इस बार नए थीम के साथ सैथ रॉलिंस ने ओपनिंग की और मेन इवेंट में लड़कर क्लोजिंग भी की। 16 दिसंबर को टीएलसी पीपीवी का आयोजन होगा। डीन एंब्रोज के साथ शील्ड के टूटने के बाद से पहली बार सैथ रॉलिंस का मुकाबला होगा। फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे है।

WWE TLC से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, खबरें और प्रेडिक्शन यहां पढ़ें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications