WWE रैसलिंग बिजनेस के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी इस समय है। यहां कई बार फिउड्स को बेचने के लिए रैसलर्स एक दूसरे पर काफी वार करते हैं। जिसमें उनका अपने प्रतिद्वंद्वी को नापसंद करने की बात कहना कोई नई बात नहीं है लेकिन कई बार ये फिउड इतना आगे बढ़ जाते हैं कि ये कह पाना मुश्किल होता है कि ये फिउड नकली थी या रियल। फैंस फिर इसके बारे में कयास ही लगाते रह जाते है।
WWE रोस्टर में ब्रॉक लैसनर जैसे रैसलर से कई लोग नाराज़ हो जाते हैं। ये आप सोच भी नहीं सकते है लेकिन ऐसा है। रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार ने कई बार कहा है कि वो लैसनर को पसंद नहीं करते हैं। लेकिन ये हैं वो 3 जो लैसनर को वाकई नापसंद करते हैं।
#क्रिस जैरिको
क्रिस जैरिको ने जब रैंडी की चोट और पिटाई को देखा उसी समय ब्रॉक लैसनर वहां आ गए और उन्होंने क्रिस को ये चुनौती दी कि अगर वो चाहे तो उनसे लड़ सकते हैं या अलग हट सकते हैं। इसके बाद इन दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई और खुद ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। क्रिस जैरिको वैसे काफी अच्छे इंसान है लेकिन बहुत बड़ी वजह ये है जिस कारण वो लैसनर को पसंद नहीं करते है।