WWE Superstar की 565 दिनों लंबी हार की स्ट्रीक जारी, पूर्व Raw विमेंस चैंपियन के खिलाफ मिली करारी हार 

निकी क्रॉस Main event का हिस्सा बनी थी
निकी क्रॉस Main event का हिस्सा बनी थीं

Xia Li: WWE सुपरस्टार ज़ाया ली (Xia Li) अपनी हार की स्ट्रीक मेन इवेंट (Main Event) शो में भी तोड़ नहीं पाई हैं। WWE सुपरस्टार ज़ाया ली को करीब 565 दिनों से जीत नहीं मिली है। Main Event शो में ली का सामना पूर्व Raw विमेंस चैंपियन निकी क्रॉस (Nikki Cross) से हुआ था। इस मैच में निकी क्रॉस ने जीत हासिल की। ज़ाया की करारी हार होना निराशाजनक चीज़ है।

Ad

ज़ाया ली ने SmackDown शो से मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। WWE ड्राफ्ट के बाद वो Raw का हिस्सा बन गई थीं। ली ज्यादातर समय Main Event शो में नज़र आती हैं। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन निकी क्रॉस ने ज़ाया ली के साथ अपने मैच को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा,

"पहली बार यह सिंगल्स मैच होगा!"

आप नीचे निकी क्रॉस का ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

Mae Young क्लासिक टूर्नामेंट के साथ Xia Li ने की थी WWE करियर की शुरुआत

ज़ाया ली के WWE करियर की शुरुआत Mae Young क्लासिक टूर्नामेंट के साथ हुई थी। उन्होंने जनवरी 2017 में WWE परफॉर्मेंस को भी सेंटर ज्वाइन किया था। वो WWE से जुड़ने वाली पहली चाइनीज रेसलर हैं। Mae Young क्लासिक टूर्नामेंट के पहले मैच उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

वो 2019 में Royal Rumble मैच का भी हिस्सा बनी थीं। इसके बाद उन्होंने NXT में डेब्यू किया था। NXT डेब्यू मैच में उनका सामना मिया यिम (मीचीन) से हुआ था। इस मुकाबले में भी उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा था। ली ने इसके बाद SmackDown शो में कदम रखा था। WWE ड्राफ्ट के बाद वो Raw रोस्टर का हिस्सा बन गई थीं।

अगर निकी क्रॉस की बात करें, तो वो भी किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। WWE के पास अभी उनके लिए कोई प्लान्स नहीं हैं। अमूमन कंपनी ऐसे स्टार्स को NXT में भेज देती है और ऐसा लग रहा है कि क्रॉस को भी नई शुरुआत करने का मौका देना चाहिए। ऐसा करके वो अपने कैरेक्टर में सुधार ला सकती हैं और अगर उन्हें इसे बिल्ड करने में सफलता मिलती है, तो शायद वो मेन रोस्टर पर आने के बाद एक बार फिर से सफल बन सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications