WWE सुपरस्टार्स की 2 टीम जो फैंस को बहुत पसंद आईं और 2 जो पसंद नहीं आई

WWE की 2 टीम फैंस को पसंद आईं और 2 जो नहीं आईं
WWE की 2 टीम फैंस को पसंद आईं और 2 जो नहीं आईं

समय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे WWE के लिए मुश्किलें बढ़ती गई हैं। अब बात यहां तक आ पहुंची है कि विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) जल्द ही WWE को बेच सकते हैं। खास बात यह है कि इन दिनों पूर्व प्रो रेसलर द रॉक (The Rock) भी विंस के प्रोमोशन को खरीदने की खबरों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं।

इस सब की शुरुआत AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) नाम के प्रोमोशन के शुरू होने से हुई। AEW, WWE का सबसे बड़ा विरोधी प्रोमोशन को बनकर उभरा है, वहीं 2020 में COVID-19 की मार का WWE पर बहुत गहरा असर पड़ा है, जिसकी वजह से कंपनी ने काफी संख्या में रेसलर्स और स्टाफ मेंबर्स को रिलीज़ किया।

इस दौरान नए फैसले लेकर सफल सिंगल्स सुपरस्टार्स को टैग टीम डिवीजन में शामिल किया गया तो कुछ नए सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए। इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार्स की उन 2 टीमों के बारे में आपको बताएंगे, जो फैंस को बहुत पसंद आईं और 2 जो बिल्कुल पसंद नहीं आई।

हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस - WWE यूनिवर्स को टीम पसंद नहीं आई

इस साल जुलाई के महीने में हैप्पी कॉर्बिन को एक गरीब व्यक्ति के रूप में दिखाया गया, जो जुए में अपना सबकुछ हार चुके थे। आगे चलकर उनकी लॉटरी निकली, जिससे वो बहुत खुश नजर आने लगे और इस वजह से उनके नाम को बैरन कॉर्बिन से बदल कर हैप्पी कॉर्बिन कर दिया गया।

वहीं मैडकैप मॉस ने सितंबर के महीने में WWE टीवी पर अपना रिटर्न किया, जहां उन्होंने कॉर्बिन के साथ मिलकर केविन ओवेंस पर अटैक किया। उसके बाद दोनों अन्य सुपरस्टार्स पर बेकार जोक मारते हुए नजर आते हैं, लेकिन क्रिएटिव टीम को समझना होगा कि इस तरह का कैरेक्टर इन दोनों सुपरस्टार्स को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।

वहीं सबसे खराब बात यह है कि एक टीम के तौर पर कॉर्बिन और मॉस कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर ना ही उनके जोक्स को क्राउड से अच्छा रिस्पॉन्स मिल पाता है। इस तरह की चीज़ें स्पष्ट दर्शा रही हैं कि कॉर्बिन और मॉस को अभी WWE में जॉबर रेसलर्स कहना गलत नहीं होगा।

रैंडी ऑर्टन और रिडल (RK-Bro) - पसंद आई

WrestleMania 37 के बाद जिस तरह से रैंडी ऑर्टन और रिडल को आमने-सामने लाया गया। उससे ऐसा लगने लगा था जैसे ऑर्टन के जरिए WWE रिडल को बड़ा पुश देने वाली है। रिडल को पुश जरूर मिला, लेकिन ऑर्टन के साथ दुश्मनी से नहीं बल्कि उनके साथ टीम बनाने से।

दोनों ने एक टीम के रूप में कई दिग्गज टैग टीमों को मात दी और आखिरकार SummerSlam 2021 में एजे स्टाइल्स और ओमोस की टीम को हराकर पहली बार Raw टैग टीम चैंपियन बने। दोनों अपने करियर में सफल सिंगल्स सुपरस्टार्स रहे हैं, लेकिन उनके कैरेक्टर के कारण फैंस ने टीम के रूप में भी ऑर्टन और रिडल को काफी पसंद किया है।

शेमस और रिज हॉलैंड - पसंद नहीं आई

शेमस साल 2021 में अधिकांश समय पर मिड-कार्ड डिवीजन स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने रहे हैं। इस साल वो खुद कई महीनों तक WWE यूएस चैंपियन रहे और टाइटल हारने के बाद कई बार नए यूएस चैंपियन को चैलेंज भी किया। मगर पिछले कुछ हफ्तों से रिज हॉलैंड को उनके पार्टनर के रूप में दिखाया जा रहा है।

पिछले हफ्ते SmackDown में हॉलैंड की सिजेरो पर जीत के बाद शेमस ने भी उनकी जीत को सेलिब्रेट किया था। शेमस और हॉलैंड का एंगल अभी फैंस की समझ से परे रहा है और ना ही उनकी ये टीम लोगों को ज्यादा प्रभावित कर पाई है।

रोमन रेंस और पॉल हेमन - पसंद आई

ब्रॉक लैसनर का WrestleMania 36 के बाद WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चला था। इसलिए SummerSlam 2020 में रोमन रेंस की वापसी के बाद पॉल हेमन उनके काउंसिल बने। हालांकि रेंस ने हालिया SmackDown एपिसोड में हेमन के ऊपर अटैक कर उनके साथ अपने अलायंस का अंत कर दिया है। मगर इस बात को नकारा नहीं जा सकता हेमन का साथ मिलने से रेंस का हील किरदार बहुत निखर कर सामने आया है और दोनों जितने भी समय साथ रहे, फैंस का खूब मनोरंजन किया।

Quick Links