WWE SummerSlam में Veer Mahaan, Dilsher Shanky समेत 60 से ज्यादा Superstars को नहीं मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट 

WWE SummerSlam 2022 का हिस्सा नहीं होंगे कई प्रमुख सुपरस्टार्स
WWE SummerSlam 2022 का हिस्सा नहीं होंगे कई प्रमुख सुपरस्टार्स

Veer Mahaan: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2022) काफी ज्यादा नजदीक आ गया है और हर कोई इसी इवेंट की बात कर रहा है। इस शो में कई बड़े मुकाबले होने वाले हैं और मेन इवेंट भी काफी जबरदस्त होने वाला है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर (Roman Reigns vs Brock Lesnar) के बीच वन लास्ट टाइम मैच होने वाला है।

रोमन रेंस लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। इसके अलावा भी WWE ने इवेंट के लिए कई जबरदस्त मैचों को बुक किया है, जिसमें चैंपियनशिप और नॉन-टाइटल मैच भी शामिल हैं। लोगन पॉल भी अपना पहला सिंगल्स मैच लड़ने वाले हैं।

हालांकि इस समय Raw और SmackDown के मिलाकर 60 से ऊपर ऐसे सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने SummerSlam 2022 के लिए बुक नहीं किया है। Raw रोस्टर से 30 से ज्यादा सुपरस्टार्स इस इवेंट का हिस्सा नहीं होने वाले हैं, जिसमें भारतीय सुपरस्टार वीर महान, 24*7 चैंपियन डैना ब्रुक, एलेक्सा ब्लिस, एजे स्टाइल्स जैसे मुख्य सुपरस्टार्स शामिल हैं।

दूसरी तरफ SmackDown रोस्टर से भी 30 से ज्यादा सुपरस्टार्स इस शो का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। इसमें आईसी चैंपियन गुंथर, भारतीय रेसलर दिलशेर शैंकी, जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर जैसे प्रमुख सुपरस्टार्स शामिल हैं।

WWE के मौजूदा चैंपियंस जिनका मैच SummerSlam 2022 में नहीं होने वाला है

गुंथर (आईसी चैंपियन), डैना ब्रुक (24*7 चैंपियन)

WWE SummerSlam 2022 में Raw के किन सुपरस्टार्स को अभी तक जगह नहीं मिली है?

एजे स्टाइल्स, अकीरा टोजावा, एलेक्सा ब्लिस, ओस्का, कार्मेला, सेड्रिक एलेक्जेंडर, चैड गेबल, चैम्पा, कोडी रोड्स, डॉल्फ जिगलर, डूड्रॉप, ऐज, इजेक्यूल, केविन ओवेंस, मुस्तफा अली, MVP, निकी A.S.H, ओमोस, ओटिस, क्वीन जेलिना, आर ट्रुथ, रैंडी ऑर्टन, रेजी, रिया रिप्ली, रिडल, रॉबर्ट रूड, सैथ रॉलिंस, शेल्टन बेंजामिन, टी बार, टमीना, वीर महान।

WWE SummerSlam 2022 में SmackDown के किन सुपरस्टार्स को अभी तक जगह नहीं मिली है?

आलिया, एंजल, बिग ई, बुच, शार्लेट फ्लेयर, ड्रू गुलक, ड्रू मैकइंटायर, एरिक, हम्बर्टो, आईवार, जिंदर महल, कोफी किंग्सटन, लेसी एवंस, लुडविग काइसर, मासे, मानसूर, मैडकैप मॉस, नटालिया, राकेन रॉड्रिगेज, रिक बूग्स, रिकोशे, रिज हॉलैंड, सैमी जेन, शैंकी, शायना बैजलर, शेमस, शिंस्के नाकामुरा, सोन्या डेविल, शॉट्जी, जेवियर वुड्स और जाया ली।

नोट: आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस vs रिडल SummerSlam 2022 में होने वाला था, लेकिन रिडल की चोट की वजह से मैच को कैंसिल किया गया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now