WWE Raw में Draft किए जाने वाले Superstars की लिस्ट: Brock Lesnar और Roman Reigns के भाइयों पर लिया जाएगा फैसला?

Pankaj
WWE Draft 2023 में कुछ सुपरस्टार्स के ऊपर लिया जाएगा फैसला
WWE Draft 2023 में कुछ सुपरस्टार्स के ऊपर लिया जाएगा फैसला

WWE Draft 2023: WWE Smackdown में पिछले हफ्ते ड्राफ्ट का पहला दिन शानदार रहा। कुछ बड़े सुपरस्टार्स के ऊपर फैसला लिया गया। उम्मीद के मुताबिक रोमन रेंस (Roman Reigns) को सबसे पहले पिक किया गया। वो अब ब्लू ब्रांड में ही अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ जलवा दिखाएंगे।

Ad
Ad

WWE Raw में भी इस हफ्ते ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। ये अंतिम दिन होगा और कुछ सुपरस्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें रहेंगी। ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज किस ब्रांड का हिस्सा होंगे ये देखने वाली बात होगी। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन और सोलो सिकोआ को ब्लू ब्रांड में पिक किया गया है। द उसोज़ के ऊपर Raw में फैसला लिया जाएगा। क्या रोमन रेंस के साथ ब्लू ब्रांड में ही उसोज़ काम करेंगे बहुत जल्द पता चल जाएगा।

WWE Raw में Draft 2023 का हिस्सा होने वाले रेसलर्स के नाम

अकीरा टोज़ावा, ओटिस और चैड गेबल, एंजल गार्जा और हम्बर्टो कारिलो, ओस्का, ऑस्टिन थ्योरी, बैरन कॉर्बिन, ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे, ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर, शार्लेट फ्लेयर, डैना ब्रुक, इलायस, एमा, जॉनी गार्गानो, जजमेंट डे (फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो), कैरियन क्रॉस, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन, एलए नाइट, लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़, निकी क्रॉस, पाइपर निवेन, रिया रिप्ली, रिक बूग्स, रिडिक मॉस, रोंडा राउजी और शेना बैज़लर, सैथ रॉलिंस, शॉट्जी, टमीना, टेगन नॉक्स, शेमस, रिज हॉलैंड, बुच, द LWO, द न्यू डे (कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स), द उसोज़ (जिमी और जे उसो), ट्रिश स्ट्रेटस, ज़ाया ली, कुछ NXT सुपरस्टार्स।

Ad

बियांका ब्लेयर और ऐज अब Smackdown में अपना जलवा दिखाएंगे। एजे स्टाइल्स को भी उनके फैक्शन के साथ और स्ट्रीट प्रॉफिट्स को ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है। बॉबी लैश्ले भी इस ब्रांड का हिस्सा हो गए है। वहीं कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर Raw में अब नज़र आएंगे। वैसे कोडी पहले से इसी ब्रांड का हिस्सा थे। खैर Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहेगा। कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस को जरूर मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications