जॉन सीना, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस समेत कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

जॉन सीना, रोमन रेंस और बैकी लिंच समेत कई सारे सुपरस्टार्स ने बधाई दी
जॉन सीना, रोमन रेंस और बैकी लिंच समेत कई सारे सुपरस्टार्स ने बधाई दी

15 अगस्त 1947 को हमारे देश ने लंबे समय बाद स्वतंत्रता हासिल की थी। इस दौरान कई सारे महापुरुषों और क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपनी जान दी थी। आज भारत को आजाद हुए कुल 73 साल हो चुके हैं और हर साल की तरह इस बार भी सारे भारतवासी काफी ज्यादा स्पेशल महसूस कर रहे हैं।

Ad

भारत में कई सारे लोग WWE को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दशकों से भारतीय फैंस प्रोफेशनल रेसलिंग की ओर आकर्षित होते हुए आए है। 2019 में भी डब्लू डब्लू ई (WWE) के भारत में अनगिनत फैंस मौजूद है जो हर हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन देखना पसंद करते हैं।

WWE इस बात को बहुत अच्छे से जानता है और इस वजह से हर एक त्यौहार पर वह भारत को शुभकामनाएं जरूर देता है। आज भारत का 73वां स्वतंत्रता दिवस है और WWE के कई सारे सुपरस्टार्स ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना ने भारतीय फैंस को 73वें स्‍वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

कुछ समय पहले WWE ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें कई सुपरस्टार्स ने 'इंडिपेंडेंस डे' की बधाई दी। WWE इंडिया की होस्ट गैलीन मेंडोंसा ने वीडियो की शुरुआत में भारत के बड़े अवसर पर शुभकामनाएं दी और इसके बाद दूसरे सुपरस्टार्स ने अपनी बात रखी।

सौरव गुर्जर, बिग ई, कोफी किंग्सटन, ज़ेवियर वुड्स, रिंकू सिंह, कविता देवी, सिंह ब्रदर्स, रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच, रोमन रेंस, यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली और जॉन सीना ने वीडियो के जरिए भारतीय WWE फैंस को विशेष संदेश भेजा।

WWE सुपरस्टार्स ने इसके पहले गणतंत्र दिवस, दीपावली और होली जैसे कई सारे त्यौहारों पर फैंस को शुभकामनाएं दी है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications