WWE में IPL की तर्ज पर नीलामी होने पर सबसे महंगे बिकेंगे ये 12 Superstars

WWE में IPL की तरह नीलामी होने पर सबसे महंगे बिक सकते हैं ये बड़े सुपरस्टार्स
WWE में IPL की तरह नीलामी होने पर सबसे महंगे बिक सकते हैं ये बड़े सुपरस्टार्स

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है, वहीं क्रिकेट लीग्स की दुनिया में ये पद IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) के पास है, जिसका आयोजन हर साल BCCI करवाता है।

WWE में भी कुछ रेसलर्स ऐसे हैं जिन्हें कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स का दर्जा दिया जाता है, जो रॉ(RAW) या स्मैकडाउन(SmackDown) की बढ़ती या घटती व्यूअरशिप में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं IPL टीमों में भी कुछ ऐसे मुख्य खिलाड़ी होते हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी होती हैं।

जैसे WWE में हर साल ड्राफ्ट होता है, जहां RAW और SmackDown के पास अपने मुताबिक सुपरस्टार्स चुनने का मौका होता है। वैसे ही IPL के ऑक्शन में टीमों को अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खरीदने का मौका मिलता है।

अभी तक स्थिति साफ हो चुकी होगी कि इस आर्टिकल में हम WWE और IPL की तुलना करने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में IPL की तर्ज पर नीलामी होने पर सबसे महंगे बिकेंगे।

12) WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

केविन ओवेंस को चाहे फैंस पसंद करते हों या ना लेकिन ये सबसे बड़ी सच्चाई है कि वो मौजूदा रोस्टर के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं। इन रिंग स्किल्स अच्छी हैं, माइक स्किल्स भी अच्छी हैं और उन्हें जब भी हील या बेबीफेस किरदार मिला, उसमें उन्होंने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्हें WWE इतिहास का केवल दूसरा यूनिवर्सल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त है। इसके अलावा वो यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुके हैं। गोल्डबर्ग, क्रिस जैरिको और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ रिंग भी साझा कर चुके हैं। ये सब चीजें उन्हें एक अनुभवी और WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक साबित करती हैं। फिलहाल वो Raw रोस्टर का हिस्सा बने हुए हैं पिछले कुछ समय से सैथ रॉलिंस के साथी की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं।

11) शार्लेट

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस
WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस

शार्लेट WWE विमेंस डिविजन में सबसे अच्छी एथलेटिक एबिलिटी वाली सुपरस्टार्स में से एक हैं और 13 बार की WWE विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। असुका के साथ कुछ समय पहले ही वो WWE विमेंस टैग टीम टाइटल जीतकर WWE इतिहास की चौथी विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गई हैं और आने वाले समय में संभव ही अपने करियर में और भी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

10)सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

द शील्ड के मेंबर के रूप में WWE मेन रोस्टर में आए सैथ रॉलिंस अभी तक वर्ल्ड चैंपियन, यूनिवर्सल चैंपियनशिप समेत दोनों मिड-कार्ड टाइटल और टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। इसके अलावा Royal Rumble और Money in the Bank विजेता भी रह चुके हैं। ये सभी उपलब्धियां उन्हें WWE के सबसे खास सुपरस्टार्स में से एक बनाती हैं।

9)साशा बैंक्स

साशा बैंक्स
साशा बैंक्स

साशा बैंक्स समय-समय पर दिखाती रही हैं कि WWE विमेंस डिविजन में उनका क्या स्थान है। फिलहाल उन्होंने मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन होने का भार अपने कंधों पर संभाला हुआ है। वो कई बार विमेंस चैंपियनशिप को जीत चुकी हैं और उन्हें विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन होने का भी गौरव प्राप्त है।

8)एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स और ओमोस
एजे स्टाइल्स और ओमोस

एजे स्टाइल्स को WWE में आते ही बड़ा पुश मिलना शुरू हो गया था। इसी कारण कुछ समय बाद ही वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने। उन्होंने अभी तक WWE की जिस भी ब्रांड में काम किया है, वहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा और इस दौरान साथी सुपरस्टार्स को पुश दिलाने में मदद करते आए हैं और फिलहाल वो RAW रोस्टर का हिस्सा हैं।

7)रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन

14 बार WWE चैंपियन बनना ही दर्शाता है कि रैंडी ऑर्टन फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं। 40 से ज्यादा की उम्र में भी टॉप सुपरस्टार्स में से एक बने रहना ऑर्टन के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अपने करियर में कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा रहे द वाइपर इन दिनों RAW सुपरस्टार्स को पुश दिलाने में मदद करते नजर आते हैं।

6)जॉन सीना

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना का नाम WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। 16 वर्ल्ड टाइटल्स के अलावा भी वो अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल WWE में एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार के रूप में नजर आते रहते हैं और जब भी आते हैं व्यूअरशिप में तगड़ा उछाल देखने को मिलता है। ये दर्शाता है कि सीना आज भी प्रो रेसलिंग में कितना बड़ा नाम हैं।

5)असुका

असुका
असुका

असुका अपने WWE करियर में कई बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और बिना कोई संदेह WWE विमेंस डिविजन की सबसे बेहतरीन इन रिंग परफॉरमर्स में से एक हैं। असुका एक मां होते हुए भी रिंग में हाई फ्लाइंग मूव्स लगा पाती हैं, जो दर्शाता है कि वो प्रो रेसलिंग से कितना लगाव महसूस करती हैं।

4)ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि ब्रॉक लैसनर हमेशा से ही WWE के लिए अच्छी व्यूअरशिप का स्त्रोत रहे हैं। 2012 में हुई वापसी के बाद तो उन्हें स्टार पावर के मामले में शायद कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। उन्होंने अपना अधिकांश करियर एक हील सुपरस्टार रहते हुए गुजारा है, इसके बावजूद फैंस उन्हें खूब चीयर करते हुए नजर आते हैं।

3)बेली

बेली
बेली

पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन बेली के चेहरे की बनावट ऐसी है कि उन्हें देखकर कभी कहा ही नहीं जा सकता था कि वो विलन किरदार में भी सफल हो सकती हैं। लेकिन उन्होंने उस मान्यता को गलत साबित किया और हील किरदार में रहते हुए रिकॉर्ड 380 दिनों तक चैंपियन बनी रही थीं।

2)ड्रू मैकइंटायर

पूर्व WWE चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर
पूर्व WWE चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

साल 2007 में डेब्यू करने वाले ड्रू मैकइंटायर WWE के साथ अपने पहले सफर में तो कुछ खास नहीं कर पाए। अधिकांश समय 3MB का हिस्सा रहते हुए मिड-कार्ड डिविजन सुपरस्टार ही बने रहे। लेकिन 2017 में NXT में वापसी से लेकर मेन रोस्टर का सफर उनके लिए बहुत यादगार रहा है। ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बने और अब कंपनी के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं।

1)रोमन रेंस

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार और मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस
WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार और मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस

साल 2012 में द शील्ड के रूप में डेब्यू करने वाले रोमन रेंस को अगले कुछ सालों में बहुत बड़ा पुश मिला। इसी कारण वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बने। लेकिन साल 2020 ने उनके करियर को एक नई राह दिखाई और अब वो WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार की भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। जो भी उनके सामने आ रहा है, उसे अभी तक मुंह की ही खानी पड़ी है।

Quick Links