WWE WrestleMania 39 के ट्रेलर में धमाल मचाएंगे Superstars, इस कैरेक्टर में नज़र आएंगे Roman Reigns और Seth Rollins जैसे दिग्गज

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में फैंस को आएगा मजा
WWE WrestleMania 39 में फैंस को आएगा मजा

WrestleMania 39: WWE WrestleMania 39 बहुत ही जबरदस्त होगा। WWE ने इस साल मेगा इवेंट को "WrestleMania Goes Hollywood" टैग दिया है। 1 और 2 अप्रैल को इसका आयोजन होगा। इस शो से पहले कंपनी ने इसका ट्रेलर बनाने की सोच ली है। इसमें कुछ बड़े सुपरस्टार्स फैंस को नज़र आएंगे।

Ad

आपको याद होगा साल 2005 में हुए WrestleMania 21 के दौरान कंपनी ने ट्रेलर लॉन्च किया था। ट्रिपल एच, जॉन सीना, जेबीएल, बुकर टी और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज इसमें नज़र आए थे। WrestleVotes की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस और द ब्लडलाइन Goodfellas के स्पूफ में नज़र आएंगे। इस मूवी को मार्टिन स्कॉरसेस ने डायरेक्ट किया था। Batman & Joker के रूप में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच दिखेंगे। ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉलिंग ब्रूट्स 40 साल के Virgin के रूप में दिखेंगे।

Ad

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का होगा तगड़ा मैच

WrestleMania 39 में इस बार तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुछ मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। कुछ हफ्ते पहले कोडी ने मेंस और रिया ने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था।

कहा जा रहा है कि जॉन सीना और स्टीव ऑस्टिन की भी वापसी होगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीना का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ होगा। सैथ रॉलिंस और लोगन पॉल के बीच मैच की बात भी कही जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस को मजा आएगा। WWE ने इस शो को अभी से हाइप करना शुरू कर दिया है। द रॉक के आने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। अगर वो आएंगे तो फैंस को मजा आएगा। कुछ सरप्राइज भी कंपनी ने इस शो के लिए जरूर प्लान किया होगा। हाल ही में खबर सामने आई थी कि मेनिया की टिकटों की बिक्री में भी अब उछाल आ गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस शो के लिए कितने उत्सुक हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications