35 साल का रेसलर जिंदगी की जंग हारा, 4 साल तक ल्यूकीमिया से लड़ने के बाद आखिरकार हुआ दुखद निधन, WWE Superstars का टूटा दिल

WWE सुपरस्टार्स ने व्यक्त की संवेदना (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स ने व्यक्त की संवेदना (Photo: WWE.com)

WWE Stars Tributes James Castle Demise: ब्रिटिश रेसलर जेम्स कैसल (James Castle) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे रेसलिंग जगत में शोक की लहर छा गई है। WWE सुपरस्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर संवेदना व्यक्त की।

Ad

इंडिपेंडेंट रेसलिंग स्टार जेम्स कैसल ने 15 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। मात्र 35 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़कर चले गए। उनके साथी जो लुकास ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले उनके निधन की जानकारी दी थी। बताया गया कि जेम्म ल्यूकीमिया से जूझ रहे थे। पिछले चार साल से उनका इलाज चल रहा था।

रिवोल्यूशन प्रो ने जेम्स के लिए एक खास संदेश भी भेजा। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो इंडिपेंडेंट सर्किट में सबसे शानदार रेसलर थे। साथ ही प्रमोशन को आगे बढ़ाने का श्रेय भी उन्हें दिया गया। जेम्म के निधन पर WWE सुपरस्टार्स का दिल भी टूट गया। कई मौजूदा और पूर्व स्टार्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

चेल्सी ग्रीन, निकी क्रॉस, एल्बा फायर, जोसेफ कॉनर्स, डाइजैक और ड्रेक मेवरिक ने संवेदना व्यक्त की। आप उनके द्वारा दिए गए रिएक्शन को नीचे देख सकते हैं।

WWE सुपरस्टार्स के रिएक्शन
WWE सुपरस्टार्स के रिएक्शन

WWE Raw में निकी क्रॉस ने जबरदस्त वापसी कर चौंकाया

निकी क्रॉस अंतिम बार WWE रिंग में पिछले साल 6 नवंबर को नज़र आईं थी। रेड ब्रांड के एपिसोड में हुए बैटल रॉयल मैच में उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके बाद से उन्हें लेकर कम ही अपडेट सामने आया।

Ad

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में निकी ने Wyatt 6 ग्रुप के साथ धमाकेदार वापसी कर ली है। इस ग्रुप को बो डैलस (अंकल हाउडी) लीड कर रहे हैं। उनके साथ एरिक रोवन, जो गेसी और संभवत: डेक्स्टर लूमिस भी शामिल हैं।

रेड ब्रांड में Wyatt 6 का डेब्यू बहुत ही खतरनाक था। बैकस्टेज का नजारा कुछ अलग ही था। कुछ सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स का हाल इस ग्रुप ने बेहाल कर दिया था। चैड गेबल का फेस तो खून से लथपथ हुआ था। Wyatt 6 के लिए कंपनी ने आगे तगड़ा प्लान बनाया होगा। निकी क्रॉस का जलवा भी अब देखने को मिलेगा। आने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में ये ग्रुप फिर से बवाल मचा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications