दिवाली का पावन त्योहार WWE और उसके सुपरस्टार्स से भी अछूता नहीं रहा है। WWE के सुपरस्टार्स हर साल अपने भारतीय फैंस को दीपों के त्योहार के लिए शुभकामनाएं देते आए हैं। इसी दिन भगवान श्रीराम, रावण वध कर अयोध्या वापस लौटे थे और इस त्योहार की तैयारियां भारत में कई दिन पहले शुरू हो जाती हैं।चूंकि भारत में भी WWE के करोड़ों फैंस मौजूद हैं, इसलिए WWE के सुपरस्टार्स ने हर बार की तरह इस बार भी अपने भारतीय फैंस को हजारों मील दूर से दिवाली की बधाई दी है। ऐज (Edge), रोमन रेंस (Roman Reigns) और जीत रामा (Jeet Rama) से लेकर सैथ रॉलिंस ने भी भारतीय फैंस को दीपों के त्योहार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।WWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस को दिवाली की बधाई दी View this post on Instagram A post shared by WWE India (@wweindia)"भारत के लोगों, मैं तुम्हारा ट्राइबल चीफ, हेड ऑफ द टेबल और तुम्हारा यूनिवर्सल चैंपियन। कई सालों से आप मुझे सपोर्ट करते आ रहे हैं। मैं आपसे एक ही बात कहना चाहता हूं, हैप्पी दिवाली।" View this post on Instagram A post shared by WWE India (@wweindia)"हेलो इंडिया! मैं आपका रेटेड-आर सुपरस्टार। मैं आपको दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।" View this post on Instagram A post shared by WWE India (@wweindia)"नमस्कार, मैं जीत रामा। मेरी तरफ से आपको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज बहुत खुशी का दिन है, आप सभी अपने परिवार के साथ धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाएं। जय हिन्द।"Rinku Rajput 🇮🇳@veer_rajputदीपावली की ख़रीदारी अपने आस पास के जरूरतमंदों लोगों से ही करे। इस दीपावली हम सब मिलकर आत्मीयता का 🪔 जलाएं। जय श्री राम 🙏🏾1:23 AM · Nov 2, 202138982दीपावली की ख़रीदारी अपने आस पास के जरूरतमंदों लोगों से ही करे। इस दीपावली हम सब मिलकर आत्मीयता का 🪔 जलाएं। जय श्री राम 🙏🏾 https://t.co/VV2QoxegO3"मैं रिंकू राजपूत (वीर महान) आप सभी भारतवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरा निवेदन है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में पूरा सहयोग दें, जिससे दिवाली का दिया हर घर में रोशनी करे। हमें एक-दूसरे के प्रगति पथ पर मदद का हाथ बढ़ाना है। जय श्री राम।"इनके अलावा WWE चैंपियन बिग ई, मैंडी रोज़, सैथ रॉलिंस, शैंकी, निकी A.S.H, रिया रिप्ली, जिंदर महल, ब्रॉन ब्रेकर, डेमियन प्रीस्ट, द मिस्टीरियोज़ ने भी समस्त भारतवासियों को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं दीं और सभी से सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की बात कही।