WWE के 3 ऐसे सुपरस्टार्स जिन्हें द अंडरटेकर हरा नहीं पाए

हाल ही में WWE दिग्गज अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया है। करीब 30 साल से WWE में अपना परचम अंडरटेकर ने लहराया है। WWE में कोई ऐसी चीज नहीं बची जो उन्होंने हासिल ना की हो।और शायद ही कोई ऐसा सुपरस्टार बाकी रह गया है जिसके खिलाफ उन्होंने मैच ना लड़ा हो। रेसलिंग के प्रति हमेशा अंडरटेकर का प्यार रहा है। 50 साल से ज्यादा की उम्र के बावजूद उन्होंने रिंग में काफी अच्छे मैच दिए है। हर साल बड़े पीपीवी में वो हिस्सा लेते हैं। अब रिटायरमेंट ले लिया है तो शायद ही वो रिंग में नजर आएंगे।

Ad

WWE में ऐसे बहुत ही कम नाम रहे हैं जिन्हें अंडरटेकर कभी हरा ना पाए हों। कई ऐतिहासिक और बड़े मैच अंडरटेकर ने यहां पर दिए है। और कई जीत हासिल की है लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें अंडरटेकर हरा नहीं पाए है।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

रोमन रेंस

Roman Reigns has never lost to The Dead Man

एक वक्त पर रोमन रेंस को हमेशा बू किया जाता था। लेकिन अब फैंस उन्हें चीयर करते हैं। WWE ने काफी पुश रोमन रेंस को दिया। अंडरटेकर के साथ मुक़ाबले की बात करें तो रोमन केवल दूसरे ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने अंडरटेकर को रेसलमेनिया जैसे बड़े मंच में हराया है। रेसलमेनिया 33 से हटकर बात करें तो इससे पहले रॉ में लड़े गए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में भी द शील्ड को अंडरटेकर और टीम हैल-नो पर जीत मिल चुकी है।

Ad

सैथ रॉलिंस

Seth Rollins is the current Universal Champion

सैथ रॉलिंस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सैथ रॉलिंस उसी टीम का हिस्सा थे जब द शील्ड को अंडरटेकर, केन-डेनियल ब्रायन(टीम हैल-नो) पर जीत मिली थी। द शील्ड का वह सफर इतना शानदार रहा कि द डैडमैन भी उनसे जीत ना सके। सैथ रॉलिंस ने अब एक सिंगल सुपरस्टार के रूप में बड़ी पहचान बना ली है। मगर अंडरटेकर से कभी वो वन ऑन वन मैच में नहीं भिड़े हैं और शायद ना ही भिड़ेंगे।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं किया

शेमस

John Cena vs Undertaker vs Sheamus

शेमस भी WWE में कोई नया नाम नहीं हैं, वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं। मगर अंडरटेकर के साथ उनका मुक़ाबला केवल एक ही बार हुआ है। एक बार वो इस महान रेसलर के साथ टैग टीम का हिस्सा भी रहे और उन्हें स्मैकडाउन मैच में डेमियन सैंडो और वेड बैरट की टीम पर विजय हासिल हुई। 2010 में रॉ के डार्क इवेंट में एक बार इनका आमना सामना हुआ जिसका हिस्सा जॉन सीना भी रहे। ऐसा आमतौर पर होता नहीं है मगर यह डार्क इवेंट मुक़ाबला WWE चैंपियनशिप मैच रहा। शेमस कुछ महीने पहले ही चैंपियन बने थे मगर किसी को उनका यह सफर पसंद नहीं आया, क्योंकि द नेक्सस उस समय अपने चरम पर थी और जो भी उनके सामने आ रहा था उसे मुंह की खानी पड़ रही थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications