5 WWE सुपरस्टार्स जिनका कॉन्ट्रैक्ट 2019 में खत्म हो रहा है, नई कंपनी कर सकते हैं जॉइन

Enter caption

All Elite Wrestling के लॉन्च के साथ ही प्रोफेशनल रैसलिंग में खलबली सी मच गई है। इंडिपेंडेंट रैसलिंग के कई सारे दिग्गज इस नई कंपनी के साथ करार कर चुके हैं। ये रैसलरों के अलावा फैंस के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि सभी को भविष्य में बढ़िया रैसलिंग देखने को मिल सकती है। ऑल एलीट रैसलिंग ने अभी सिर्फ कुछ ही रैसलरों को साइन किया है, ऐसे में उनकी नजरें अपने रोस्टर को बड़ा करने पर होगी, तभी एक वीकली शो को अच्छे से प्रोड्यूस किया जा सकता है।

ऑल एलीट रैसलिंग की नजरें बहुत सारे WWE रैसलरों पर टिकी होंगी। WWE ने बहुत सारे रैसलर ऐसे हैं, जिनके अधिकतर लाइव इवेंट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये रैसलर AEW का हिस्सा बनने के बारे में सोच सकते हैं।

Fightful ने WWE के कई सारे रैसलरों के बारे में जानकारी दी, जिनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल खत्म होने जा रहा है। इनमें से कुछ रैसलर ऐसे हैं, जिनका WWE खास इस्तेमाल नहीं कर रही है।

रैसलरों के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के समय पर एक नजर

मौरो रनैलो- जून 2019

पेज- 2019

जिम रॉस- मार्च 2019

ल्यूक गैलोज़, कार्ल एंडरसन- सितंबर 2019

शिंस्के नाकामुरा- 2019

एजे स्टाइल्स- अप्रैल 2019

आपको बता दें कि WWE के इन रैसलरों में अभी सिर्फ एजे स्टाइल्स की कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। मौरो रनैलो NXT में बतौर कमेंटेटर के रूप में काम करते हैं। उनका कमेंट्री करना का अंदाज बेहद ही खास है। AEW उन्हें जरूर साइन कर उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहेगी।

पेज को हाल ही में स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर पद से हटाया गया है। वह जल्द किसी दूसरे रोल में नजर आएंगी। चोट की वजह से पेज WWE में बतौर रैसलर लड़ते हुए नजर नहीं आएंगी। जापान में धमाल मचाने वाले नाकामुरा, ल्यूक गैलोज़, कार्ल एंडरसन के साथ WWE ने कुछ भी अच्छी स्टोरीलाइन नहीं बनाई।

Get WWE News in Hindi Here