WWE Survivor Series 2023 में CM Punk की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

..
WWE
WWE में आखिरकार हुई सीएम पंक की वापसी

CM Punk: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series: WarGames 2023) साल का आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट था। कंपनी ने भी फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दो खतरनाक WarGames मैच और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) की वापसी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, WWE यूनिवर्स के लिए सबसे चौंकाने वाला मोमेंट तब आया जब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) ने लंबे समय बाद WWE में वापसी की।

Ad

Survivor Series के मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, जे उसो, कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन की टीम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि शो ऑफ एयर होने वाला है, तब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक के थीम सॉन्ग ने सभी फैंस को चौंका दिया। पंक ने आखिरकार लगभग 10 साल बाद अपने होमटाउन क्राउड के सामने वापसी की। पंक की वापसी के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इस बीच ट्रिपल एच को भी फैंस ने शुक्रिया कहा।

WWE Survivor Series: WarGames 2023 में CM Punk की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस ने क्या कहा:

(आखिरकार वो वापस आ गए हैं। सीएम पंक WWE में लगभग 10 साल के बाद वापस आए हैं। ट्रिपल एच किल के लिए गए हैं)

Ad

(सीएम पंक और रैंडी ऑर्टन ने एक ही शो में वापसी। ट्रिपल एच सच में आई लव यू। बहुत ही शानदार शाम में से एक)

Ad

(क्या बेहतरीन रात थी।)

Ad

(आज तक के सबसे बेहतरीन मोमेंट्स में एक यह एक था। अब हम वापस गए हैं।)

Ad

(दशक की सबसे बड़ी वापसी)

Ad

(उन्हें जहां होना चाहिए (बड़ी लीग में), वो वहां पर वापस आ गए हैं)

Ad

(पंक को वापस लाने के लिए ट्रिपल एच आपका शुक्रिया।)

Ad

(यह मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन शाम थी। ट्रिपल एच आई लव यू।)

Ad

(बेस्ट इन द वर्ल्ड बेबी! GTS मारने के लिए तैयार हैं।)

Ad

(2014 के बाद पहली बार WWE में सीएम पंक की वापसी हुई है)

आपको बता दें कि सीएम पंक ने साल 2014 में WWE को छोड़ दिया था। इसके बाद कई साल रेसलिंग से दूर रहने के बाद 2021 में उन्होंने AEW में डेब्यू किया था। हालांकि, इसी साल वहां बैकस्टेज विवाद की वजह से उन्हें निकाल दिया गया था। इसके बाद से पंक के WWE में आने की बातें शुरू हो गई थीं। आखिरकार Survivor Series में वापसी करते हुए पंक ने फैंस को खुश कर दिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications