छह बार के WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज ने स्मैकडाउन के एपिसोड में शानदार वापसी की। उनकी वापसी मेन इवेंट में हुआ। वापसी से सारे फैंस खुश नजर आए। करीब छह महीने बाद द उसोज ने टीवी पर वापसी की। उन्होंने वापसी कर रोमन रेंस को कॉर्बिन और जिगलर के हाथों से बचाया। Blood is blood.Welcome back, @WWEUsos! #SmackDown pic.twitter.com/EyeuhOIaSE— WWE on FOX (@WWEonFOX) January 4, 2020साल 2020 की पहली स्मैकडाउन में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन का मुकाबला किंग कॉर्बिन और जिगलर के साथ हुआ। कॉर्बिन और रोमन रेंस के बीच लंबे टाइम से फ्यूड चल रही है। मैच के क्लोजिंग मोमेंट में फीन्ड ने एंट्री कर डेनियल ब्रायन को अपना शिकार बनाया। और इसके बाद जिगलर और कॉर्बिन ने मिलकर रोमन रेंस को पीटना शुरू किया। इस बार इन दोनों ने फिर रोमन रेंस को हथकड़ी में बांध दिया। और फिर डॉग फूड रोमन रेंस को खिलाने की ये दोनों तैयारी कर रहे थे। ये भी पढ़ें:-पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने 8 साल बाद SmackDown में वापसी कर फैंस को दिया साल 2020 का पहला तोहफाइसके बाद द उसोज ने एंट्री कर रोमन रेंस को बचाया। दोनों ने मिलकर कॉर्बिन और जिगलर को सुपरकिक मारी। इसके बाद दोनों ने रोमन रेंस को गले लगाया। द उसोज के आने से अब इस फ्यूड में और मजा आ गया है। फैंस इनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। आने वाले समय में बड़ा टैग टीम मैच यहां देखने को मिल सकता है।