WWE ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया। फैंस को शो में लाने के लिए कंपनी ने WWE ThunderDome नाम की घोषणा की है। इसके जरिए फैंस WWE के शो देख सकते हैं। फैंस वर्चूअली तौर पर इन शोज को देख सकते हैं। WWE द्वारा ये अच्छी पहल लाई गई है। WWE इतिहास में पहली बार ये किया जा रहा है। इसकी शुरूआत भी इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के शो से होगी। सभी के लिए एक अलग अनुभव ये रहेगा।🚨 WELCOME TO THE WWE THUNDERDOME 🚨Starting from Friday, August 21st, virtual fans will be welcomed into Orlando's Amway Centre 🙌Fans will be able to watch live being displayed on 2,500 square feet of LED Panels around the arena... We're looking forward to this! pic.twitter.com/5HPxKLuYGk— WWE on BT Sport (@btsportwwe) August 17, 2020WWE यूनिवर्स के लिए नया अनुभवWWE ने बताया कि सेट में वीडियो बोर्ड, लेसर, ड्रोन कैमरा और कई ग्राफिक्स रहेंगे।WWE ThunderDome के सेट की पहली झलक भी सामने आ गई है।इस चीज को लेकर सभी लोग उत्साहित है क्योंकि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। ट्विटर पर भी फैंस इसे लेकर काफी खुश नजर आए। फैंस इस चीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। WWE सुपरस्टार्स ने भी इस पहल की तारीफ की है।I’m as intrigued as everyone else. At @wwe we think so far outside the box you can’t even see the box anymore. I’ll be watching #SmackDown with a keen eye this Friday https://t.co/MhZRsrq0by— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) August 17, 2020कोरोना की वजह से पूरी दुनिया इस समय परेशान है। लॉकडाउन हर जगह चल रहा है। लगभग सभी चीज बंद है। मार्च के बाद से ही ये हाल शुरू हुआ था। ऐसे में WWE ने अपने शोज करने लगातार जारी रखे हैं। परफॉर्मेंस सेंटर से बिना फैंस के अभी तक WWE के शो होते आ रहे हैं। इस बार रेसलमेनिया भी बिना फैंस के हुआ। एरीना में फैंस की वापसी कब होगी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। इस वजह से WWE को काफी नुकसान भी हुआ है। WWE की व्यूअरशिप को काफी ठेस पहुंची है।विंस मैकमैहन लगातार इस चीज से परेशान है और कई नई चीजें करने के लिए बेताब है। क्योंकि इस नुकसान से बचने के लिए कुछ तो करना ही पड़ेगा। इसकी भरपाई करने के लिए ही इस नई टैक्नीक को लाया गया है। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन से इसकी शुरूआत की जाएगी। वैसे वीडियो में जो पहला लुक इस दिख रहा है वो काफी शानदार है। इसका अनुभव सभी के लिए शानदार रहेगा। साथ ही साथ फैंस के लिए भी ये नई चीज होगी। समरस्लैम में भी यही किया जाएगा। 23 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। इससे पहले इस तरह की तैयारी से WWE को काफी फायदा हो सकता है। फैंस अब इसका अनुभव लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये नई चीज पहली बार इस कंपनी में हो रही है।ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अपडेट, सैथ रॉलिंस ने दी धमकी, 11 सेकेंड में हारने वाले रेसलर का आया बयान