WWE के एक शो की टिकट, कीमत और अन्य जानकारी जो आपको जरुर जाननी चाहिए

Enter caption

WWE दुनिया की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली रैसलिंग कंपनी है जिसे दुनिया भर में देखा जाता है। इसे वह के स्टेडियम में देखने का मजा भी एक अलग सा होता है। इतनी बड़ी कंपनी है तो उसके टिकट भी बहुत मेहंगे होंगे। आज हम आपको WWE के शो के टिकट की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं |

रॉ

Raw

WWE रॉ को दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाता है। रॉ को दुनिया भर में 3.1 मिलियन लोग देखते हैं। रॉ हफ्ते की हर सोमवार को आती है (भारत में मंगलवार)। रॉ के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 8 डॉलर (लगभग 550 रुपये ) होती है और इसके औसत टिकट की कीमत 132 डॉलर (लगभग 9000) होती है। रॉ पर आगे बैठने वालों की टिकट्स और भी ज्यादा मंहगी होती है।


स्मैकडाउन

Smackdown live

स्मैकडाउन भी मशहूर ब्रांड में से एक है। यह शो हफ्ते की हर मंगलवार (भारत में बुधवार) को आता है। स्मैकडाउन को दुनिया भर में 2.9 मिलियन लोग देखते हैं। यह पर भी काफी बड़े बड़े रैसलर्स मैच लड़ते हैं। स्मैकडाउन का सबसे सस्ते टिकट की कीमत 11 डॉलर (लगभग 750 रुपये) होती है और औसत टिकट की कीमत 109 डॉलर (लगभग 7000) होती है।


रैसलमेनिया

Wrestlemania

रैसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा पीपीवी है । यह इवेंट साल में सिर्फ एक बार अप्रैल के महीने में होता है। रैसलमेनिया को बहुत ज्यादा लोग देखने आते हैं। रेसलमेनिया के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 40 डॉलर (लगभग 2500) होती है और इसके अधिकतम टिकट की कीमत 13 हज़ार डॉलर (9 लाख) तक होती है। यहां पर हमेशा 50 हज़ार से ज्यादा लोग आते हैं।


लाइव इवेंट

Wwe live

कंपनी लाइव इवेंट्स से भी काफी अच्छी कमाई कर लेती है। जहां पर वह रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स को लड़वाती है। लाइव इवेंट के सबसे सस्ती टिकट की कीमत है 5 डॉलर (350 रुपये) और सबसे महंगी टिकट की कीमत है 85 डॉलर्स (लगभग 6000) यह उससे अधिक। इस प्रकार WWE जगह जगह पर लाइव इवेंट्स करवाकर भी अच्छा खासा मुनाफा कमा लाती है।

Get WWE News in Hindi Here