TLC में सभी की नजरें डेनियल ब्रायन पर गई। ब्रे वायट और मिज के मैच के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। ये वापसी इस वजह से खास नहीं थी कि वो रिंग में आए, दरअसल उन्होंने अपने पुराने लुक में वापस की। इस बार ब्रे वायट फीन्ड के अवातर में रिंग में मैच लड़ने नहीं आए थे। वो फायर फ्लाईफनहाउस के तौर पर ही मैच लड़े।ये भी पढ़ें- WWE TLC रिजल्ट्स LIVE: 15 दिसंबर, 2019 वायट का एंट्रेंस भी इस बार अलग था और गियर भी अलग था। मिज ने शुरू में ब्रे पर काफी अटैक किया लेकिन ब्रे को कुछ असर नहीं हुआ। अंत में सिर्फ दो सिस्टर एबीगेल देकर ब्रे वायट ने ये मैच जीत लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी शानदार था। So this... is... happening?Get 👀 on @WWENetwork for @WWEBrayWyatt vs. @mikethemiz... #WWETLC pic.twitter.com/C0NdgSr7h3— WWE Network (@WWENetwork) December 16, 2019मैच के बाद स्टेज पर फीन्ड की फोटो आ गई और एंट्रेंस बज गया। ब्रे वायट को इससे पहले कुछ समझ आता उससे पहले डेनियल ब्रायन ने रनिंग नी मार दिया। अमेरिकन ड्रैगन के दिनों के लुक में डेनियल ब्रायन ने इस बार वापसी की। इस वापसी के बाद एरीना में ऊर्जा आ गई। फैंस ने यस चैंट्स शुरू कर दिए। डेनियल ब्रायन को ये रूप फैंस को काफी पसंद आया। अब यहां से इनकी फ्यूड में काफी मजा आने वाला है। SOMEONE IS HERE ALRIGHT. #WWETLC pic.twitter.com/Z1IyEEAm7j— WWE (@WWE) December 16, 2019