WWE में रोमन रेंस इस वक्त यूनिवर्सल चैंपियन हैं और उन्होंने अपने भाई को अपने साथ जोड़ लिया है। WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस और हैल इन ए सैल में रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसो को हराया था और फिर वो ट्रायबल चीफ बन गए थे। अब रोमन रेंस और जे उसो एक साथ दिख रहे हैं। WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज 22 नवंबर (भारत मे 23 नवंबर) को होने वाली है। इस पीपीवी में रॉ के चैंपियन रैंडी ऑर्टन के खिलाफ रोमन रेंस का मैच होने वाला है। दिसंबर में WWE TLC होने वाली है जिसके लिए रोमन रेंस का मैच लगभग बुक हो चुका है। TLC 20 दिसंबर (भारत में 21 दिसंबर) को होने वाली है।WWE TLC में होगा रोमन रेंस और केविन ओवेंस का मैच?हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था कि रोमन रेंस का फ्यूचर में मैच डेनियल ब्रायन या फिर केविन ओवेंस से हो सकता है। इस हफ्ते की स्मैकडाउन के बाद साफ हो रहा है कि केविन ओवेंस अब रोमन रेंस को TLC में चैलेंज कर सकते हैं। WWE स्मैकडाउन में जे उसो और केविन ओवेंस का मैच हुआ था और रोमन रेंस की एंट्री के कारण जे उसो ने मैच को लो ब्लो मारकर अपने नाम किया था।Family.#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/G8RcIbpoQG— WWE (@WWE) November 7, 2020WWE TLC यानी टेबल चेयर्स और लैडर, इसमें जो मैच होते हैं उसमें डिस्क्वालिफिकेश का कोई चांस नहीं होता है। स्मैकडाउन में जिस तरह से लो ब्लो मारा था उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मैच नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच हो सकता है।Jey @WWEUsos takes down @FightOwensFight in nefarious fashion, @SashaBanksWWE defends her title and more! #SmackDown Full results 👉 https://t.co/SlVHp325TS pic.twitter.com/6LRroxAVJI— WWE (@WWE) November 7, 2020इससे पहले रोमन रेंस और केविन ओवेंस का फ्यूड हो चुकी है। जब कुछ साल पहले केविन ओवेंस यूनिवर्सल चैंपियन थे तब रोमन रेंस ने कई बार केविन ओवेंस का चैलेंज किया था। अब रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं और स्मैकडाउन में केविन ओवेंस को ड्राफ्ट किया गया है।ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज द रॉक ने 6 फुट के तगड़े रेसलर को थैंक्यू कहते हुए भेजा दिल छू देने वाला संदेशदरअसल, SmackDown में जे उसो और पॉल हेमन का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिले। जे उसो ने रोमन से मिलने की बात कही लेकिन हेमन ने उन्हें बाहर रोक दिया। इसके बाद रोमन रेंस बाहर आए और उन्होंने उसो को समझाने की कोशिश की। साथ ही कहा कि केविन ओवेंस ने उनके परिवार का मजाक बनाया है। इसके साथ ही रेंस ने हेमन को कहा कि वो एडम पियर्स को बुलाकर केविन ओवेंस की समस्या का हल करेंगे। परिवार के निशाने के बाद रोमन रेंस की कहानी शुरु हो गई है, शायद सर्वाइवर सीरीज में केविन ओवेंस, रोमन रेंस पर अटैक कर सकते हैं।