WWE में Roman Reigns की गैरमौजूदगी के बीच The Bloodline में होगी एक और Superstar की एंट्री? रिपोर्ट में मिले बहुत बड़े संकेत

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के ब्रेक पर होने के बीच बदलाव का दौर रहेगा जारी?
WWE दिग्गज रोमन रेंस के ब्रेक पर होने के बीच बदलाव का दौर रहेगा जारी?

Big Hint Potential New Bloodline Member: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी के बीच कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सोलो सिकोआ अब ब्लडलाइन (Bloodline) को संभाल रहे हैं। उन्होंने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर करते हुए टामा टोंगा को इसमें शामिल कर लिया। बाद में उन्होंने टांगा लोआ को भी इसमें जोड़ा है। अब एक हालिया रिपोर्ट द्वारा एक अन्य सदस्य के भी फैक्शन में जुड़ने के संकेत मिले हैं।

Ad

WWE ने हाल ही में एक नाम का ट्रेडमार्क कराया है, जो ब्लडलाइन के मौजूदा सदस्यों के नाम से मिलता-जुलता है। हाल ही में टाला टोंगा (Talla Tonga) नाम का ट्रेडमार्क WWE ने फाइल किया है। ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा के लास्ट नेम से यह मिलता है। टामा टोंगा और टांगा लोआ दोनों भाई हैं और वो ब्लडलाइन का हिस्सा हैं।

ऐसा महसूस हो रहा है कि WWE में इन दोनों की तरह एक और टोंगन रेसलर की एंट्री हो सकती है और वो भी इन दोनों की तरह ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में यह लगातार ब्लडलाइन में तीसरे नए मेंबर की एंट्री होगी। यह चीज़ साफ तौर पर रोमन के ब्लडलाइन में कंट्रोल को ज्यादा कम करेगी।

Ad

क्या पूर्व NJPW सुपरस्टार का हिकुलियो WWE में टाला टोंगा नाम से होगा डेब्यू?

कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि हिकुलियो का NJPW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है और उन्हें इस प्रमोशन के लिए अपना आखिरी मैच भी लड़ लिया है। इसी रिपोर्ट में बताया गया था कि हिकुलियो की WWE में एंट्री देखने को मिलने वाली है। आपको बता दें कि हिकुलियो असल में टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हैं।

यह तीनों स्टार्स NJPW में साथ काम करते हुए नज़र आते थे। ऐसे में हिकुलियो अगर WWE में आते हैं, तो ब्लडलाइन में शामिल होना उनके लिए सबसे ज्यादा सेंस बनाता है। यह चीज़ पूरी तरह से संभव है कि WWE ने हिकुलियो को अपने मौजूदा नाम के साथ लाने से इंकार कर दिया हो और उनके लिए ही टाला टोंगा नाम को ट्रेडमार्क किया हो। अभी के हिसाब से तो इसी चीज़ के संकेत मिल रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications