WWE ने रोमन रेंस को दिया बहुत बड़ा 'झटका', नई ब्लडलाइन के खूंखार मेंबर से फिलहाल नहीं होगी टक्कर, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE
WWE SummerSlam में इंजर्ड हो गए थे ब्लडलाइन के सदस्य (Photo: WWE.com)

WWE Avoid Clash Between Roman Reigns And Jacob Fatu: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी की। उनकी एंट्री इतनी जोरदार थी कि उन्हें जबरदस्त पॉप मिला। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रेंस ने वापसी के बाद सोलो सिकोआ को अपना निशाना बनाया। खूंखार रेसलर जेकब फाटू से उनकी टक्कर नहीं हुई। अब इन दोनों को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई। पहले इसमें टामा टोंंगा और टांगा लोआ शामिल हुए। बाद में जेकब फाटू ने कदम रखा। उन्होंने SmackDown में कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन को धराशाई कर अपनी ताकत दिखाई। जेकब का अभी तक दबदबा देखने को मिला है। कोई भी उन्हें चुनौती नहीं दे पाया है।

SummerSlam 2024 में रोमन की एंट्री से पहले जेकब फाटू इंजर्ड हो गए थे। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी वो मौजूद नहीं थे। रोमन उनका सामना करने के लिए बेताब हो रहे होंगे लेकिन उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। दिग्गज डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि WWE द्वारा मौजूदा स्टोरीलाइन में दोनों के बीच टकराव से बचने की पूरी कोशिश की जा रही है।

सूत्रों से ये भी पता चला है कि रेंस के आसपास फाटू तब तक नज़र नहीं आएंगे जब तक मैच तय नहीं किया जाता है। हालांकि, ये मैच तभी होगा जब कंपनी सिकोआ और रेंस के बीच मुकाबला बुक करेगी।

Ad

WWE रिंग में कब होगा रोमन रेंस और जेकब फाटू का आमना-सामना?

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के नई ब्लडलाइन के साथ राइवलरी शुरू कर दी है। अब इनकी स्टोरी में आगे क्या होगा किसी को नहीं पता है। रेंस ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ, टामा टोंगा और टोंगा लोआ की हालत खराब की। फाटू की वापसी को लेकर अभी तक कोई क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है।

रोमन रेंस और जेकब फाटू का मुकाबला हर कोई देखना चाहता है। फाटू ने अभी तक अच्छा काम किया है। दोनों का जब आमना-सामना होगा तो फिर मजा आएगा। फैंस भी इस चीज को देखना पसंद करेंगे। फिलहाल सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि SmackDown में रेंस का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications