WWE में अपने फ्यूचर को लेकर Roman Reigns ने किया चौंकाने वाला ऐलान, फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका?

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने किया चौंकाने वाला ऐलान
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने किया चौंकाने वाला ऐलान

WWE में लगातार लाइव इवेंट्स होते हैं और रोमन रेंस (Roman Reigns) भी कई शोज़ में हिस्सा लेते हैं। रेंस ने हाल ही में सीडर रैपिड्स में हुए WWE Sunday Stunner लाइव इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में रोमन रेंस ने मैच लड़ा और एक प्रोमो कट करते हुए अपने भविष्य को लेकर बहुत ही अहम जानकारी दी।

Ad

WWE में भविष्य को लेकर रोमन रेंस ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE के इस शो में रोमन रेंस का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर से देखने को मिला था। उन्होंने इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फैंस को खुश किया और अंत में स्कॉटिश सुपरस्टार को धराशाई करते हुए एक बड़ी जीत हासिल की। अमूमन मैच के बाद रोमन रेंस प्रोमो कट करते हुए दिखाई देते हैं।

ट्राइबल चीफ हमेशा फैंस को धन्यवाद कहते हैं। उन्होंने उसी तरह इस इवेंट में भी स्पीच देते हुए फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने इसी दौरान अपने भविष्य को लेकर एक बड़ी बात कही। रोमन रेंस ने बताया कि यह शायद उनका अंतिम लाइव इवेंट हो सकता है। वो शायद इसके बाद किसी भी लाइव इवेंट में नजर नहीं आएंगे। उनकी इस घोषणा के बाद फैंस काफी ज्यादा चौंक गए। आप उनकी यह क्लिप नीचे देख सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस ने कुछ समय पहले बताया था कि वो अपने करियर की नई शुरुआत करेंगे। बाद में रिपोर्ट्स द्वारा चीज़ें साफ हुई थी कि वो कम लाइव इवेंट्स में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी WWE में भी डेट्स कम रहेंगी। कई फैंस के लिए यह बड़ा सरप्राइज था क्योंकि रेंस एक फुल-टाइम सुपरस्टार के रूप में काम करते हैं।

रोमन ने इसी कारण लाइव इवेंट में बताया कि वो शायद इसके बाद लाइव इवेंट्स में नजर नहीं आएंगे। रोमन रेंस लगातार टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं और यह एक अच्छी चीज़ है। यह रोमन रेंस का अंतिम लाइव इवेंट तो नहीं होगा। वो शायद अब लगातार लाइव इवेंट्स में लड़ना बंद कर देंगे। वो सिर्फ मुख्य लाइव शोज़ में नजर आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications