WWE के मौजूदा चैंपियन Seth Rollins ने अपने लुक में बदलाव के दिए संकेत, फैंस को आएगी The Shield की याद?

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिए बड़े संकेत
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिए बड़े संकेत

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का मौजूदा लुक बहुत ही शानदार हैं। हालांकि अब उन्होंने अपने लुक में बदलाव के संकेत दे दिए। ट्विटर पर रॉलिंस ने अपने बालों की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया है। खासतौर पर कलर कुछ अलग दिख रहा है। इस बार वो ब्लोंड स्ट्रीक में दिख रहे हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया खास ट्वीट

आपको याद होगा द शील्ड के टाइम पर सैथ रॉलिंस हाफ ब्लोंड स्ट्रीक हेयर लुक के साथ नज़र आते थे। उन्होंने अपने लुक को लंबे समय तक बरकरार रखा था। जब पहली बार WWE चैंपियनशिप उन्होंने जीती थी तब भी वो ब्लोंड स्ट्रीक हेयर लुक में थे। अब लग रहा है कि दोबारा वो इस लुक में नज़र आएंगे। इसके संकेत उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दे दिए।

Ad

कुछ हफ्ते पहले यूएस चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच से पहले ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर बॉबी लैश्ले के ऊपर अटैक कर दिया था। इसका फायदा रॉलिंस ने उठाया और लैश्ले को हराकर नए चैंपियन बन गए। लगभग तीन साल बाद WWE में रॉलिंस ने चैंपियनशिप हासिल की। हालांकि बिना चैंपियनशिप के भी रॉलिंस ने बहुत अच्छा काम किया। फैंस ने उन्हें रिंग में जमकर चीयर किया।

इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस ने मैट रिडल के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। उनकी राइवलरी अब मुस्तफा अली के साथ शुरू हो गई। इन दोनों की राइवलरी में भी अब मजा आएगा। रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE ने भी शुरूआत से उन्हें अच्छा पुश दिया और रॉलिंस ने हमेशा इसका फायदा उठाया। रॉलिंस ने हमेशा फैंस की उम्मीद के मुताबिक काम किया। जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने कंपनी को बिजनेस दिया। इस वजह से ही WWE ने भी उनके ऊपर हमेशा भरोसा जताया। इस समय भी रेड ब्रांड में बहुत अच्छा काम वो कर रहे हैं। आने वाले समय में कंपनी द्वारा और भी तगड़ा पुश उन्हें दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications