WWE WrestleMania में चैंपियन बनने वाले खूंखार स्टार के पहले टाइटल डिफेंस पर बड़ा अपडेट, तीन रेसलर्स से होगा सामना?

Ujjaval
जेकब फाटू रिंग में तबाही मचाने के बाद (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू रिंग में तबाही मचाने के बाद (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu First Title Defense Report: WWE WrestleMania 41 में खूंखार स्टार जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एलए नाइट (LA Knight) की बादशाहत का अंत करके यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया। फैंस फाटू के रन के लिए उत्साहित हैं और अब उनके पहले टाइटल डिफेंस को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके विरोधियों की जानकारी रिपोर्ट में रिलीज हुई है।

Ad

WrestleVotes Q&A शो पर हाल ही में सवाल किए गया कि जेकब फाटू का Backlash 2025 में मैच होगा, या नहीं। दिग्गज रेसलिंग जर्नलिस्ट बिल एप्टर ने इसी बीच बड़ा बयान दिया और बताया कि टाइटल मैच जरूर हो सकता है लेकिन उन्हें विरोधियों को लेकर चीजें क्लियर नहीं हैं। WrestleVotes के.JoeyVotes ने दावा किया कि फैटल 4 वे मैच देखने को मिलेगा। उन्होंने इसी बीच चारों स्टार्स के नाम भी बताए। उनके अनुसार जेकब फाटू, ड्रू मैकइंटायर, एलए नाइट और डेमियन प्रीस्ट आमने-सामने होंगे। उन्होंने कहा,

"ऐसा लग रहा है कि वो लोग एक फैटल 4 वे मैच सेटअप कर रहे हैं, जहां एलए नाइट, डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए चैलेंज कर रहे होंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह एक शानदार मैच होना चाहिए।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania में जेकब फाटू की जीत का श्रेय सोलो सिकोआ ने लिया

जेकब फाटू ने पिछले साल डेब्यू किया था और वो इसके बाद से ही सोलो सिकोआ के साथ दिखाई दे रहे हैं। जेकब फाटू ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और वो काफी खतरनाक साबित हुए। इसी बीच जेकब को पुश मिला और वो आखिर चैंपियन बनने में सफल हुए। WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जेकब और सोलो ने रिंग में एंट्री की।

सोलो सिकोआ ने इसी बीच जेकब फाटू के यूएस चैंपियन बनने को लेकर बात की। उन्होंने यहां फाटू की सफलता का क्रेडिट खुद लिया। सोलो ने बताया कि जेकब को वो WWE में लेकर आए थे और उनके कारण ही आज फाटू चैंपियन हैं। जेकब को यह बात पसंद नहीं आई थी और उनकी सोलो से थोड़ी अनबन हुई थी। देखना होगा कि अब यह स्टोरी किस तरह से आगे बढ़ती है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications