WWE SummerSlam 2024 से पहले विवादों में फंसा मौजूदा चैंपियन, फैंस ने उड़ाई धज्जियां, ट्रिपल एच से की चैंपियनशिप वापस लेने की मांग

WWE
WWE SummerSlam 2024 से पहले मौजूदा चैंपियन को लगा झटका (Photo:WWE.com)

Logan Paul Paris Olympics 2024 Controversy: WWE SummerSlam 2024 काफी नजदीक है। इससे पहले मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल (Logan Paul) विवादों में आ गए हैं। उनके एक कमेंट ने हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनसे चैंपियनशिप लेने की मांग कर रहे हैं।

Ad

दरअसल पेरिस ओलंपिक 2024 में विमेंस की वेल्टरवेट इवेंट के दूसरे दौर में इमाने खलीफ ने एंजेला कैरिनी को सिर्फ 46 सेकेंड में हरा दिया। एंजेला ने ये दावा करने के बाद फाइट से नाम वापस ले लिया कि उनकी नाक में तेज दर्द हो रहा है, और फिर मैच के नतीजे ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

मैच के बाद मौजूदा चैंपियन लोगन पॉल ने खलीफ के जेंडर पर सवाल खड़े करते हुए बयान जारी किया। हालांकि, बाद में उन्होंने गलत बात फैलाने की बात स्वीकार की और माफी मांगी।

Ad

पॉल के विवादों में आने के बाद पता चला कि WWE पीआर टीम ने भी उनसे संपर्क किया था। हालांकि, लोगन ने इन दावों को गलत बताते हुए अस्वीकार किया।

Ad

लोगन पॉल के विवादों में आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भी फूटा। आप X पर फैंस द्वारा किए गए कमेंट्स को नीचे देख सकते हैं।

Ad

(आप किसी तरह WWE इतिहास में सबसे खराब यूएस चैंपियन बनने में कामयाब रहे।)

Ad

(लोगन पॉल को SummerSlam में एलए नाइट ने बुरी तरह हराना चाहिए और उसके बाद उन्हें सस्पेंड कर देना चाहिए।)

Ad

(ट्रिपल एच, लोगन पॉल से टाइटल वापस ले लो।)

Ad

(लोगन पॉल को निकाल दो।)

क्या WWE SummerSlam 2024 में लोगन पॉल अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे?

WWE SummerSlam 2024 में लोगन पॉल अपनी यूएस चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों की राइवलरी बहुत ही शानदार अभी तक रही है। पॉल को चैंपियन के रूप में 250 दिन से ऊपर हो गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार नाइट नए चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पॉल को बड़ा झटका लग सकता है।

फैंस इस समय पूरी तरह एलए नाइट के समर्थन में हैं। विवादों में नाम आने के बाद तो लोगन पॉल का और बुरा हाल हो गया है। क्राउड द्वारा SummerSlam 2024 में उनके खिलाफ गलत चैंट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications